ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम, ICC को बदलना पड़ सकता है वेन्यू

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन साल 2025 में पाकिस्तान की मेजबानी में होना है। इस टूर्नामेंट से पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दो टूक कह दिया है कि भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा और भारत के मैच पाकिस्तान के बाहर होने हैं। इसके बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटा हुआ है।

इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा और बीसीसीआई चैंपियंस ट्रॉफी के वेन्यू में बदलाव करने को लेकर आईसीसी से बात करेगा। भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर श्रीलंका और दुबई की मांग की जाएगी।

हालांकि, भारत के पाकिस्तान नहीं जाने के फैसले को लेकर बीसीसीआई का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी से बड़ी मांग करेगी। ये मांग चैंपियंस ट्रॉफी के वेन्यू में बदलाव की होगी। बीसीसीआई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन श्रीलंका या दुबई में करवाने को लेकर आईसीसी से बातचीत करेगा।

बता दें कि, साल 2008 के बाद से भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। दोनों टीमों के बीच भिड़ंत आईसीसी इवेंट में हुई। पाकिस्तान ने पिछले साल एशिया कप की मेजबानी की थी, लेकिन भारत के पाकिस्तान नहीं जाने की जिद्द के बाद एशिया कप को हाइब्रिड मॉडल पर खेलने का फैसला लिया गया। भारतीय टीम ने एशिया कप में अपने मुकाबले श्रीलंका में खेलें। भारतीय टीम ने दावा किया था कि उनकी सरकार ने उन्हें पाकिस्तान जाकर एशिया कप खेलने की परमिशन नहीं दी।

Read Also: http://Amarnath Yatra 2024: 15 जुलाई से चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव, पढ़िए पूरी ख़बर

चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज फरवरी-मार्च महीने में होगा और इसमें 8 देश प्रतिभाग करेंगे। टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड करेगा। साल 1996 विश्वकप में भारत और श्रीलंका के साथ मेजबानी के बाद ये पहला मौका है जब बड़े इवेंट में पाकिस्तान को मेजबानी का मौका मिला है।

Read Also: http://Kathua Terror Attack: शोक में डूबी देवभूमि, देहरादून लाए गए शहीद जवानों के पार्थिव शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *