Defamation Case: सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को 5 महीने की जेल, साकेत कोर्ट ने सुनाया फैसला
Defamation Case: दिल्ली की साकेत कोर्ट ने सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को लेकर बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने मानहानि मामले में पाटकर को 5 महीने की जेल और 10 लाख का जुर्माना लगाया। इस जुर्माने की राशि को उपराज्यपाल वीके सक्सेना को देने के निर्देश दिए है। यह मामहानि मामला एलजी वीके सक्सेना की ओर से दायर किया गया था।