Delhi Water Crisis Atishi Marlena: दिल्ली की जलशक्ति मंत्री आतिशी मार्लेना ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि 21 जून तक दिल्ली के निवासियों को पानी मिलना चाहिए। अगर दिल्ली वालों को उनका हक नहीं दिया जाएगा तो वह सत्याग्रह आंदोलन करेगी। इन दिनों भीषण लू और गर्मी की स्थिति है। इस मौसम में पानी की जरूरत प्रत्येक व्यक्ति की बढ़ जाती है, परंतु दिल्ली में पानी की कमी हो रही है। दिल्ली में पर्याप्त पानी नहीं है। लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए आतिशी ने कहा कि दिल्ली की क्षमता 1050 एमजीडी पानी की क्षमता है। इसमें से 613 एमजीडी हरियाणा से यमुना नदी में आता है। 18 जून को हरियाणा से 513 एमजीडी पानी कम आया। इस तरह से 100 एमजीडी पानी की कमी है। एक एमजीडी से 28,500 लोगों को पानी मिलता है।
आगे उन्होंने कहा कि, इस तरह से हरियाणा से 28 लाख लोगों के लिए पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण दिल्ली के लोग बहुत परेशान हैं। इनकी परेशानी दूर करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की गई। वह पानी देने को तैयार हैं। हिमाचल का पानी हरियाणा होते हुए दिल्ली पहुंचेगा। हरियाणा वह पानी देने को भी तैयार नहीं है।
इसके बाद दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट जाकर 100 एमजीडी पानी के लिए गुहार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में जल संकट को स्वीकार किया है। इसके बावजूद हरियाणा पानी नहीं दे रहा है। आम आदमी पार्टी के विधायक केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिलने गए परंतु वह नहीं मिले। मंगलवार को दिल्ली सरकार के उच्च अधिकारी हरियाणा सरकार से मिलकर दिल्ली के लोगों के लिए पानी मांगने गए, लेकिन हरियाणा तैयार नहीं हुआ।
Read Also: Haryana: बीजेपी पर सांसद कुमारी शैलजा का निशाना, कहा- अब प्रदेश की जनता कुशासन से चाहती है छुटकारा
आगे उन्होंने कहा कि, राज्य सरकारों को पानी के मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। इस भीषण चिलचिलाती धूप में राजधानी के लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। राज्य सरकारों को इस संकट के समय दिल्ली वासियों का साथ देना चाहिए। सभी जगहों का दरवाजा खटखटाने के बाद हमने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है।
Read Also: Haryana: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, किरण चौधरी ने छोड़ा हाथ का साथ, बीजेपी में शामिल