NEET Exam: सुप्रीम कोर्ट ने NTA को भेजा नोटिस, सीबीआई जांच कराने की उठ रही मांग

NEET Exam Controversy: सुप्रीम कोर्ट में नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान शुक्रवार को कोर्ट ने सीबीआई जांच वाली याचिका को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। सर्वोच्च न्यायालय का कहना है कि हमें एनटीए का जवाब जानना जरूरी है। एनटीए को इसके लिए 8 जुलाई तक का समय दिया है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील का कहना है कि यह मामला 24 लाख छात्रों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। अदालत को इस पर जल्द सुनवाई करनी चाहिए। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम इसको गंभीरता से समझते हैं। इस पर याचिकर्ता के वकील ने छात्रों के सुसाइड का भी जिक्र किया। इस पर कोर्ट ने कहा कि ऐसी भावनात्मक दलील मत रखिए, कानून की प्रक्रिया का पालन करते हुए एनटीए का जवाब देखना जरूरी है।

वहीं, इससे पहले कोर्ट में नीट परीक्षा को लेकर दूसरी याचिका पर सुनवाई हुई। इसमें एनटीए ने कोर्ट को बताया कि वह नीट परीक्षा दोबारा कराएंगे और पारदर्शीता के साथ कराएंगे। यह सुनवाई छात्रों को दिए जाने वाले ग्रेस मार्क्स को लेकर की गई। नेशनल टेस्ट एजेंसी ने कहा कि 12 जून को हुई बैठक में छात्रों का डर दूर करने के लिए कुछ फैसले लिए गए हैं।

Read Also: http://Horoscope 14 June 2024: शुक्रवार को इन राशियों पर होगी धनवर्षा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

इसके अलावा एनटीए ने स्पष्ट कर दिया कि 23 जून को 1563 छात्रों की परीक्षा फिर से कराई जाएगी, ग्रेस मार्क्स वाले 1563 छात्रों को ही परीक्षा देनी होगी। दूसरी तरफ, कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। एनटीए को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह में जवाब मांगा है। इस पर अगली सुनवाई का समय 8 जुलाई रखा गया है।

Read Also: http://Terror Attack: घाटी में आतंकी हमलों के बाद पीएम मोदी की NSA के साथ बैठक, आतंकवाद के खिलाफ लिया गया बड़ा फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *