T20 WC 2024: आज श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन
T20 WC 2024 SL vs SA: आज टी-20 विश्वकप के मैच में दक्षिण अफ्रीका और श्रींलका की टीम आमने-सामने होगी। श्रीलंका ने साल 2014 में भारत को फाइनल में हराकर पहला टी-20 विश्वकप जीता था। दक्षिण अफ्रीका की टीम एक बार भी टी-20 विश्वकप नहीं जीत पाई है। इस बार अफ्रीका इस सूखे खत्म करने से इरादे से टूर्नामेंट में आगाज करना चाहेगा। दोनों टीमों को ग्रुप डी में नेपाल, नीदरलैंड और बांग्लादेश के साथ रखा है।