T20 WC 2024: पाकिस्तान के खिलाफ धांसू है विराट कोहली का रिकॉर्ड, आंकड़े जानकर हो जाएंगे हैरान, जानिए, कब है भारत और पाक का महामुकाबला

T20 WC 2024 Ind vs Pak Match:  टी-20 विश्वकप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। एक जून से अमेरिका और पाकिस्तान की मेजबानी में विश्वकप शुरु हो जाएगा। भारतीय टीम लंबे समय से चले आ रहे आईसीसी ट्राफी का सूखा समाप्त करना चाहेगी। साल 2022 के सेमीफाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था और साल 2023 के वनडे विश्वकप में भारत फाइनल में हार गया था। अब एक बार फिर से भारत के पास आईसीसी ट्रॉफी को जीतने का सुनहरा मौका है।

भारतीय टीम इस बार टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलकर करेगी। इसके बाद टीम इंडिया का सामना 9 जून को पाकिस्तान से होना है, जिस मैच का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली बल्ले से धमाल मचाते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसे में जानते हैं टी20 विश्व कप में विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड कैसा रहा है।

पाक के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने हमेशा से ही पाकिस्तान के खिलाफ शानदार खेल दिखाया है। टी-20 विश्वकप में विराट कोहली ने पांच फिफ्टी लगाई है। इस दौरान उनके बल्ले से 10 मैचों में 488 रन निकले हैं। साल 2012 से लेकर 2022 तक खेले गए मैचों में कोहली का उच्चतम स्कोर 82 रन रहा है। यह साल 2022 में आया था, जब पाकिस्तान के जबड़े से जीत को निकालकर भारत की झोली में डाल दिया था।

हाई-वोल्टेज रहा था मुकाबला

साल 2022 और तारीख 23 अक्टूबर की, जब भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला गया था। ये दिन शायद ही कभी पाकिस्तान टीम भूल पाएगी, क्योंकि इस दिन गरजा था किंग कोहला का बल्ला। मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले 8 विकेट खोकर 158 रन बना लिए थे। शान मसूद ने 52 रन की पारी खेली और इफ्तिखार अहमद ने 51 रन बनाए थे। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए।

Read Also: http://Delhi Violence Omar Khalid: दंगे के आरोपी को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

इसके जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। 31 रन के स्कोर तक भारत ने अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विराट कोहली ने टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई और हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पाकिस्तान के गेंदबाजों को धो डाला। हार्दिक-कोहली के बीच कुल 113 रन की साझेदारी बनी।

9 जून को होना है मैच

आगामी जून महीने में भारत का मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेना जाना है, ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों को एक बार फिर से उम्मीद होगी कि विराट कोहली का बल्ला गरजे। इस बार भारत पाकिस्तान को एक ग्रुप में रखा गया है। भारत का पहला मैच 4 जून को आयरलैंड के खिलाफ होना है। इस मैच का इंतजार दुनियाभर में किया जा रहा है। भारत पाक ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देश कभी भारत-पाक महामुकाबले का आनंद उठाते हैं।

Read Also: http://Loksabha Election 2024: जानिए ‘लव जिहाद’ और ‘शुक्रवार की छट्टी’ को लेकर ऐसा क्या बोल गए पीएम मोदी, विपक्ष में मच गया बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *