T20 WC 2024: पाकिस्तान के खिलाफ धांसू है विराट कोहली का रिकॉर्ड, आंकड़े जानकर हो जाएंगे हैरान, जानिए, कब है भारत और पाक का महामुकाबला
T20 WC 2024 Ind vs Pak Match: टी-20 विश्वकप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। एक जून से अमेरिका और पाकिस्तान की मेजबानी में विश्वकप शुरु हो जाएगा। भारतीय टीम लंबे समय से चले आ रहे आईसीसी ट्राफी का सूखा समाप्त करना चाहेगी। साल 2022 के सेमीफाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था और साल 2023 के वनडे विश्वकप में भारत फाइनल में हार गया था। अब एक बार फिर से भारत के पास आईसीसी ट्रॉफी को जीतने का सुनहरा मौका है।