Loksabha Election 2024 PM Modi In Jharkhand: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का चुनाव प्रचार जोरों शोरों पर हैं और सभी सियासी दल एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के डुमका में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के नेताओं के कामों की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास नाम की कोई चीज नहीं है।
पीएम मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे साथी ने मुझे यह अवगत कराया है कि यह ‘लव जिहाद’ शब्द सबसे पहले झारखंड से ही निकला है। राज्य में विपक्षियों द्वारा हिंदू-मुसलमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह याद दिलाया कि देश में इतने समय से रविवार को छट्टी होती है लेकिन अब यह विपक्षी नेता इस दिन पर छुट्टी न करके शुक्रवार को घोषित कर रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि बहुत समय पहले से यह अंग्रेजों के द्वारा नियम चला आ रहा हैं लेकिन, इस नियम को बदलकर यह ईसाई समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाना चाहते हैं। अंग्रेजों के शासन के दौरान वह छुट्टी रविवार को मनाते थे। 200 से 300 सालों से चली आ रही परंपरा को अब यह नेता खत्म करना चाहते हैं।
विपक्ष पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप
प्रधानमंत्री ने रविवार की छुट्टी को हिंदुओं की न बताकर ईसाई समाज को संबोधित किया, कहा कि यह अंग्रेजों के शासन से चला आ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री के इस भाषण के बाद देश में छुट्टी के ऊपर बवाल मच गया। सोशल मीडिया में इस भाषण के बाद हड़कंप मच गया। देश के युवा इस सोच में पड़ गए हैं कि चुनाव खत्म होने के बाद 4 जून को जब नतीजे आएंगे तो क्या रविवार का वीकेंड बदल जाएगा?
Read Also: http://Delhi Violence Omar Khalid: दंगे के आरोपी को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी नेताओं द्वारा मुस्लिम तुष्टीकरण करने का आरोप लगाया। झारखंड सरकार को ईसाई धर्म के खिलाफ बताकर अपने भाषण में रविवार की छुट्टी हटाकर शुक्रवार को करने पर आलोचना की। बता दें कि, शुक्रवार के दिन मुस्लिम समाज अल्लाह की इबादत करता है और अकीदतमंद देश और कौम की खुशहाली के लिए दुआ करते हैं। झारखंड सरकार ने एक जिले में रविवार की छुट्टी हटाकर शुक्रवार को करने की घोषणा की है। बीजेपी का कहना है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) तुष्टिकरण की राजनीति कर मुस्लिम वोट बैंक को अपने पक्ष में करना चाहता है।