Weather Update: देशभर में हीटवेव का अलर्ट जारी, राजस्थान में 35 और यूपी में 10 मौतें, कुछ दिन में मानसून देगा धमाकेदार एंट्री
Weather Update Heat Wave Alert: देशभर में हीटवेव का कहर जारी है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए देशभर में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। आज नौतपा का चौथा दिन है और अभी पांच दिन बाकी है। इस बीच हीट स्ट्रोक से मरने वाले लोगों की लगातार संख्या में इजाफा हो रहा है। अब तक राजस्थान में 35 और उत्तर प्रदेश में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।