Heat Wave Alert: मई महीने के आखिरी सप्ताह में तपतपाती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हीटवेव के कारण लगातार लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही है। राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई। माना जा रहा है कि गर्मी से बढ़ रही हीट वेव के कारण सर पर हीट स्ट्रोक पड़ने से जवान की मौत हुई है।
राजस्थान में अब तक हीट स्ट्रोक से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान इस समय गर्मी में सबसे ज्यादा तपने वाला राज्य बना हुआ है। प्रदेश का फलोदी शहर 25 मई को सबसे गर्म शहर रहा है और वहां पर तापमान 51 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे दिन भी तापमान 51 डिग्री ही दर्ज किया गया था। राज्य में चार दिन से बढ़ती लू के कारण अब तक 27 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। अजमेर के केकड़ी जिले में रह रहे 80 साल के बुजुर्ग ने हीट स्ट्रोक से अपना दम तोड़ दिया। मौसम विभाग ने राजस्थान समेत उत्तर भारत के 6 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, नेशनल सेंटर ऑफ डिसीज कंट्रोल (NCDC) की एक मार्च से लेकर एक जून तक की रिपोर्ट के अनुसार, देश में भीषण गर्मी और भारी लू के कारण 16 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं और 60 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने एक राहतभरी खबर दी है। आईएमडी का कहना है कि, इस बार केरल में 31 मई तक मानसून दस्तक दे सकता हैं।
उत्तर भारत में जारी रहेगी गर्मी
इससे पहले भी मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया था कि इस बार एक जून से पहले मानसून के दस्तक देने का अनुकूल परिस्थितियां बन रही है। इसके अलावा उत्तर भारत को लेकर कहा कि अभी उत्तर भारत में गर्मी से निजात नहीं मिलेगी। आगामी सप्ताह में हीटवेव जारी रहेगा। आइए, जानते हैं भीषण गर्मी और लू से सावधानी बरतने के लिए किन-किन बातों का रखें ध्यान।
Read Also: http://Weather Update: हीटवेव के बीच IMD ने दी खुश होने वाली ख़बर, इस तारीख को मानसून देगा दस्तक
बाहर बिना मुंह ढके न निकलें
इतनी तेज़ धूप के चलते अगर आप अपने को कवर किए बिना बाहर निकलते हैं तो गर्मी से हीटस्ट्रोक पड़ने की संभावना बड़ जाती है। किसी भी कपड़े से हाथ और सर को कवर करके ही बाहर निकलें।
हमेशा पानी अपने साथ लेकर ही चलें
गर्मी के इन दिनों में शरीर को पानी की सख्त आवश्यकता होती है, बाहर जाते वक्त सबसे ज़रूरी है पानी को अपने साथ स्टोर करके रखें। इससे शरीर भीषण गर्मी में हाइड्रेटेड रहता है।
गर्मी में फास्ट फूड का कम सेवन करें
गर्मी में फास्ट फूड ज्यादा खाने से दस्त लगने की संभावना अधिक रहती है और पेट की बिमारियां उत्पन्न होती हैं।
नारियल पानी ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा पीएं
गर्मी में नारियल पानी धूप से बीमार पड़ने से बचाता है। इससे शरीर की इम्यूनिटी बनी रहती है।
हाथ और चहरे पर सनस्क्रीन लगाए
धूप में बाहर निकलने से पहले अपने कुछ शरीर के बाहरी हिस्सों पर सनस्क्रीन लगाकर ही चलें। इससे आपका शरीर सूरज की यूवी रेज (UV rays) से बचा रहेगा और स्किन कैंसर जैसी बिमारियों से बचाव होगा।