Loksabha Election 2024 Sixth Phase Live Update: मतदान से पहले मनोज तिवारी ने मंदिर में की पूजा अर्चना, बोले- ‘कन्हैया कुमार कोई चुनौती नहीं’

Loksabha Election 2024 Sixth Phase Live Update: लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से जारी है। आज इस चरण में 8 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है। दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी मनोज तिवारी ने मतदान से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की और मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि गठबंधन प्रत्याशी कन्हैया कुमार हमारे लिए कोई चुनौती है।

कन्हैया कुमार ने हमेशा देश विरोधी काम किए हैं और जनता को उनकी असलियत का पता है इसलिए क्षेत्र की जनता पूरी तरह से गठबंधन को नकारेगी और बीजेपी के पक्ष में भारी मतदान करेगी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में हताशा साफ दिखाई देती है और उनमें आपसी सहमति भी नहीं है। दिल्ली की जनता राष्ट्र निर्माण और देशहित के लिए मतदान कर रही है।

400 पार का लक्ष्य होगा पूरा- मनोज तिवारी

आगे बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा कि हमें चुनाव प्रचार करने के 85 दिन का समय मिला था, जो हमारे लिए काफी कारगर और अच्छा साबित हुआ। यह चुनाव प्रचार करने के लिए बहुत लंबा समय था। हमने दिल्ली की जनता के समक्ष जाकर बीते 10 सालों की उपलब्धियों को रखा। हमें जनता की ओर से मिली प्रतिक्रिया में कहा गया कि एक बार फिर से राजधानी दिल्ली की सभी सीटों पर कमल खिलने जा रहा है।

Read Also: http://Bhaiyya Ji Movie Review: क्रिटिक्स ने अभिनेता मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म को बताया ‘ओके-ओके’

मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार को चुनौती न बताते हुए कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं की आपस में ही नहीं बन रही है, कार्य़कर्ता आपस में ही एक-दूसरे से नाराज और हताश हैं। वहीं उन्होंने कहा कि पूरे दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली की जनता इस सीट को जीताकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झोली में डालने जा रही है। हमारा लक्ष्य 400 पार का इस बार जरूर पूरा होगा।

Read Also: http://Loksabha Chunav 2024 Sixth Phase Voting Live: 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान जारी, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने किया मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *