Loksabha Chunav 2024 Rahul Gandhi In Sonipat: हरियाणा के सोनीपत शहर में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी बीजेपी पर जमकर बरसे और कहा बीते 10 सालों में बीजेपी ने किसानों और छोटे व्यापारियों को समाप्त करने का काम किया है। सत्तारूढ़ दल ने बड़े व्यापारियों को फायदा पहुंचाया है।
विकास हो, इंफ्रास्ट्रक्चर हो या फिर खेल हो यह हरियाणा प्रदेश हर चीज में देश को रास्ता दिखाता है। सबसे ज्यादा मेडल हमारे हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। बीजेपी इन्हीं खिलाड़ियों का सम्मान नहीं करती। बीजेपी ने हरियाणा के खिलाड़ियों का अपमान किया है। बीते साल बीजेपी के कद्दावर सांसद ने किस तरह हमारी पहलवान बहनों को परेशान किया और बीजेपी ने उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया।
आगे राहुल गांधी ने कहा कि जह हमारी सरकार सत्ता में आएगी, तो मैं गारंटी देता हूं फिर ऐसा किसी खिलाड़ी के साथ नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच चीन का माल बिकवाना, अंबानी-अडानी को फायदा पहुंचाना, छोटे व्यापारियों को ख़त्म करना, किसान-मजदूर को भूखा मारना है। कांग्रेस की सोच- गरीब परिवारों के बैंक खातों में पैसा डालना, बेरोजगार युवाओं को नौकरी देना, किसानों और मजदूरों की रक्षा करना है। हमारी और उनकी सोच में बस बड़ा फर्क है।
30 लाख सरकारी नौकरी देंगे- राहुल गांधी
अपने संबोधन में आगे राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 30 लाख सरकारी नौकरी देगी। हम हिंदुस्तान के शिक्षित युवाओं को ‘पहली नौकरी पक्की’ का अधिकार देंगे। इस अधिकार के तहत शिक्षित युवाओं को एक साल की पक्की नौकरी मिलेगी और सालाना एक लाख रुपए मिलेंगे। कांग्रेस पार्टी 30 लाख सरकारी नौकरी देगी। हम हिंदुस्तान के शिक्षित युवाओं को ‘पहली नौकरी पक्की’ का अधिकार देंगे। इस अधिकार के तहत शिक्षित युवाओं को एक साल की पक्की नौकरी मिलेगी और सालाना एक लाख रुपए मिलेंगे।