Delhi Excise Policy: पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिय़ा को नहीं मिली राहत, 31 मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Delhi Excise Policy Manish Sisodia Bail Hearing: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया को राहत नहीं मिली है। शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 31 मई तक बढ़ा दिया है। सिसोदिया आज कोर्ट में वर्चुअल तरीके से पेश हुए थे।

Read More

Sambit Patra Jagannath Controversy: भगवान जगन्नाथ को लेकर ऐसा क्या बोल गए संबित पात्रा, पूरे देश से मांगनी पड़ी माफी, अब तीन दिन तक उपवास पर रहेंगे

Sambit Patra Jagannath Controversy: उड़ीसा की पुरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संबित पात्रा एक बयान के कारण इस समय विवादों में घिरे हुए हैं। विवादों में घिरने के बाद अब उन्होंने पूरे देश से माफी मांगी है और तीन तक उपवास पर रहने का ऐलान किया है। दरअसल, पात्रा का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Read More

T20 WC 2024: पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का बेबाक बयान, भारत को विश्वकप में इस स्टार खिलाड़ी की खलेगी कमी

T20 WC 2024 Harbhajan Singh Statement: विश्वकप 2023 का वनडे विश्वकप फाइनल हारने के बाद अब भारतीय टीम की नजर टी-20 विश्वकप जीतने पर होगी। भारतीय टीम 11 साल का आईसीसी खिताबी सूखा खत्म करना चाहिए। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में भारतीय टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब अपने नाम करना चाहेगी। टूर्नामेंट की शुरुआत वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में एक जून से होने जा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अलग-अलग दिन विश्वकप खेलने के लिए विदेश रवाना होंगे।

Read More

Loksabha Chunav 2024: आजमगढ़ में सपा की रैली में भीड़ बेकाबू, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मची भगदड़

Loksabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी छठे चरण का चुनाव प्रचार में जुटी है। मंगलवार को आजमगढ़ में सपा की रैली में भीड़ बेकाबू हो गई। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को धक्का दे दिया। जिसके बाद पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। इसके बाद जनसभा में भगदड़ मच गई। इससे पहले फूलपुर, संतकबीरनगर और अब आजमगढ़ में भगदड़ मची है।

Read More

Hemant Soren Land Scam Bail: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Hemant Soren Land Scam Bail: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झटका लगा है। जमीन घोटाले में जेल बंद सोरेन ने चुनाव प्रचार के लिए जमानत याचिका दाखिल की थी। जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस याचिका का विरोध किया। सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने याचिका को खारिज कर दिया।

Read More

Deep Fake Nude Photo Scam: डीपफेक से लड़कियों के अश्लील फोटो बनाए, ब्लैकमेल कर दी धमकी, ताजा मामला मध्य प्रदेश से आया सामने

Deep Fake Nude Photo Scam: डीपफेक तकनीक लगातार लोगों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। इस तकनीक से महिलाओं और लड़कियों के अश्लील फोटो बनाए जा रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है। जहां पर डीपफेक से लड़कियों के अश्लील फोटो बनाए गए और सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल कर धमकी दी गई।

Read More

Chhattisgarh Kawardha Accident: सेमहारा गांव में 19 लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, गांव में पसरा मरघट का सन्नाटा

Chhattisgarh Kawardha Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के सेमहारा गांव में एक साथ 19 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। जब गांव में 19 लोगों की अर्थी उठी तो पूरा इलाका सहम गया और सभी का कलेजा मुंह को आ गया। नम आंखों के साथ सभी लोगों को अंतिम विदाई गई। एक चिता में 10 लोगों का शव देख गांव वालों का दिल सिहर उठा।

Read More

IPL 2024 SRH vs KKR: आज जो जीता सीधा कटेगा फाइनल का टिकट, जानिए अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड आंकड़े

IPL 2024 SRH vs KKR: आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने-सामने होगी। क्वालीफायर-एक मैच में जो टीम जीतेगी वह सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। प्वाइंट्स टेबल में केकेआर की टीम टॉप पर विराजमान है। केकेआर ने 14 मैचों में से 9 मैच में जीत हासिल की है। हैदराबाद की टीम दूसरे नंबर पर काबिज है।

Read More