Sambit Patra Jagannath Controversy: उड़ीसा की पुरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संबित पात्रा एक बयान के कारण इस समय विवादों में घिरे हुए हैं। विवादों में घिरने के बाद अब उन्होंने पूरे देश से माफी मांगी है और तीन तक उपवास पर रहने का ऐलान किया है। दरअसल, पात्रा का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में बीजेपी नेता एक उड़ीया टीवी से बातचीत के दौरान कहते हैं कि भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बहुत बड़े भक्त हैं। इस टिप्पणी के बाद बीजेपी नेता की जमकर आलोचना हो रही है। विपक्षी दलों के नेताओं ने इस बयान को सियासी मुद्दा बवना दिया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि भगवान जगन्नाथ उड़ीया अस्मिता और आस्था का प्रतीक है, हमारे भगवान को एक आम इंसान का भक्त बताना बहुत ही निंदनीय बात है और इस टिप्पणी से उड़ीया लोगों और दुनियाभर में रह रहे जगन्नाथ भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
उन्होंने यही बात विस्तार में लिखकर एक्स (पूर्व में टिवटर) पर पोस्ट कि मैं बीजेपी पार्टी से अपील करता हूं कि चुनाव प्रचार के दौरान आस्था और राजनीति को अलग रखा जाए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी एक्स पर पोस्ट लिखकर इसकी कड़ी आलोचना की है।
तीन दिन तक उपवास पर रहूंगा- पात्रा
वहीं, अब बीजेपी प्रत्याशी संबित ने इस टिप्पणी पर सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का ट्वीट रिपोस्ट कर माफी मांगी है। उन्होंने लिखा कि प्रचार के दौरान मैंने हर जगह बोला है कि प्रधानमंत्री महाप्रभु जगन्नाथ के बहुत बड़े भक्त हैं लेकिन एक जगह मैंने ठीक इसका उल्टा उचारण कर दिया है, यह मेरी गलती है।
आगे उन्होंने कहा कि मैं अंतर्मन से बहुत दुखी हूं। अब मैं अपने इस बयान के बाद तीन दिन तक उपवास पर रहूंगा। जिससे मैं पश्चाताप कर सकूं। उड़ीसा में भगवान जगन्नाथ बहुत श्रध्देय हैं। भविष्य में ऐसा कभी नहीं होगा, अब भी मेरी जुबान फिसलने के बाद ऐसे शब्द निकले हैं।