Loksabha Chunav 2024: आजमगढ़ में सपा की रैली में भीड़ बेकाबू, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मची भगदड़

Loksabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी छठे चरण का चुनाव प्रचार में जुटी है। मंगलवार को आजमगढ़ में सपा की रैली में भीड़ बेकाबू हो गई। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को धक्का दे दिया। जिसके बाद पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। इसके बाद जनसभा में भगदड़ मच गई। इससे पहले फूलपुर, संतकबीरनगर और अब आजमगढ़ में भगदड़ मची है।

बताया जा रहा है कि, रैली के दौरान भगदड़ की स्थिति उस समय बनी, जब सपा कार्यकर्ता मंच की ओर बढ़ने लगे। कार्यकर्ताओं को पीछे धकेल दिया गया और कार्यकर्ता एक दूसरे पर चढ़ते हुए नजर आए। इस दौरान जिस स्टैंड पर लाउडस्पीकर लगाए गए थे, वो भी गिर गया। इतना ही नहीं जैसे ही आगे से कार्यकर्ताओं को खदेड़ा गया, पीछे वाले कार्यकर्ता अपने आप ही वहां से भाग गए।

आजमगढ़ से पहले प्रयागराज के फूलपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त जनसभा के दौरान भी ऐसा ही दृश्य देखा गया था। यहां भी हालात बेकाबू हो गए थे और सुरक्षा की दृष्ट से दोनों नेताओं को वहां से जाने के लिए कहा गया था। हालांकि, इस बीच दोनों नेताओं ने रैली स्थल पर ही एक-दूसरे से बातचीत का वीडियो जारी किया था।

Read Also: http://Chhattisgarh Kawardha Accident: सेमहारा गांव में 19 लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, गांव में पसरा मरघट का सन्नाटा

संतकबीरनगर में भी मची थी अफरा-तफरी

इससे पहले अखिलेश यादव की संतकबीरनगर में भी सपा कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग तोड़ दी थी और मंच की ओर बढ़ रहे थे, जिसकी वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। संतकबीरनगर की रैली का वीडियो वायरल हुआ था, उसमें देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में समर्थकों ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया था और सपा मुखिया की कार तक पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश के संग सेल्फी भी खिंचवाई थी।

Read Also: http://Hemant Soren Land Scam Bail: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *