Chhattisgarh Kawardha Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के सेमहारा गांव में एक साथ 19 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। जब गांव में 19 लोगों की अर्थी उठी तो पूरा इलाका सहम गया और सभी का कलेजा मुंह को आ गया। नम आंखों के साथ सभी लोगों को अंतिम विदाई गई। एक चिता में 10 लोगों का शव देख गांव वालों का दिल सिहर उठा।
मृतक मजदूरों के परिजनों का रो-रो कर बुला हाल है। सभी मजदूरों की सड़क हादसे में मौत हुई थी। बता दें कि, अंतिम संस्कार में प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय कुमार शामिल हुए थे। एक साथ जलती हुए 19 चिताओं को देख पूरे गांव के साथ-साथ आस पास के इलाके में मातम पसरा हुआ है।
गौरतलब है कि, कवर्धा जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में सोमवार को बहपानी गांव के पास एक पिकअप ट्रक गहरी खाई में गिर गई थी और इस हादसे में 19 मजदूरों की मौत हो गई थी। यह घटना तब हुई जब तेंदू पत्ता इकट्ठा कर लौट रहे 25 मजदूरों की पिकअप ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह सभी गहरी खाई में गिर गई थी।
बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ तब पिकअप वाहन की रफ्तार बहुत तेज थी और वाहन अनियंत्रित होने के कारण हादसे का शिकार हुआ था। हालांकि, ड्राइवर का कहना है कि गाड़ी का ब्रेक फेल होने के कारण ये हादसा हुआ था। वाहन करीब तीन से चार बार पलटा था। इस कारण लोगों को गंभीर चोटें आई थी। समय पर मेडिकल ट्रीटमेंट न मिलने के कारण मौके पर ही 15 लोगों ने दम तोड़ दिया था।
Read Also: Lifestyle: सुबह जल्दी उठकर फॉलो करिए यह टिप्स, खुशियों से भर जाएगा जीवन
पीएम मोदी ने जताया दुख
घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कवर्धा घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर ट्वीट किया, ‘छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा बेहद दर्दनाक है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं।