T20 WC 2024: विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, इन दो भारतीय स्टार का नाम शामिल

T20 WC 2024: जैसे-जैसे आईपीएल प्लेऑफ की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे टी-20 विश्वकप का काउंटडाउन शुरू हो रहा है। क्रिकेट प्रशंसकों पर विश्वकप खुमार चढ़ता जा रहा है। यह विश्वकप एक जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में रनों का खूब अंबार लगता है। आज हम आपको बताएंगे कि साल 2007 से लेकर 2022 तक किन बल्लेबाजों ने इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

विराट कोहली

टी-20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। कोहली ने साल 2012 से लेकर 2022 तक 27 मैच खेले हैं, जिनमें 1141 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 14 अर्धशतक जमाए और उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 89 रन का रहा।

महेला जयवर्धने

विराट कोहली के बाद दूसरा नंबर श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने का नाम आता है। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज 2007 से लकर 2014 तक टी-विश्वकप के मैच खेला है। जिसमें 31 मैचों में 1016 रन उनके नाम है। इस दौरान उनके नाम एक शतक और 6 फिफ्टी शामिल हैं। महेला का सबसे उच्चतम सकोर 100 रन का रहा।

क्रिस गेल

टी-20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर नाम वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल का आता है। गेल ने साल 2007 से लेकर 2021 तक विश्वकप के 33 मैच खेले हैं, जिनमें 965 रन बनाए। इन रनों में 2 शतक और 7 फिफ्टी शामिल है। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 117 रन का रहा है।

Read Also:http://IPL 2024: मुंबई की हार पर हार, वानखेड़े में 12 साल बाद मिली शिकस्त…इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या की लगाई क्लास

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस विश्वकप में भी टीम का नेतृत्व करने जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इस बार क्रिस गेल और श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ देंगे। अगर शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हैं तो वह विराट कोहली के साथ पहले या दूसरे नंबर पर रह सकते हैं। रोहित ने साल 2007 से 2022 तक 39 मैच खेलते हुए 963 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक निकले। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 79 रन का रहा।

तिलकरत्ने दिलशान

सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का आता है। दिलशान ने साल 2007 से 2016 तक श्रीलंका की तरफ से खेलते हुए 35 मैचों में 897 रन बनाए। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 96 रन का रहा।

Read Also: Delhi: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल, कई पूर्व विधायकों ने भी थामा दामन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *