T20 WC Afghanistan Squad: भारत और इंग्लैंड के बाद अफगानिस्तान ने भी टी-20 विश्वकप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। भारत में आईपीएल खेलने वाले 8 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। चार प्रमुख बल्लेबाजों के अलावा 6 ऑलरांडर्स को टीम में शामिल किया है। टी20 विश्वकप एक जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला जाएगा।
वनडे विश्वकप 2023 की कप्तानी करने वाले हाशमतुल्लाह शाहिदी को स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया के जरिए टीम की घोषणा की है। अमेरिका में शुरू होने वाले वर्ल्डकप के लिए अफगानिस्तान ने हज्रतुल्लाह जजई, सेदीकुल्लाह अटल और मोहम्मद सलीम सफी को ट्रेवलिंग रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा है।
गौरतलब है कि, भारत में इस समय जारी आईपीएल में अफगानिस्तान के आठ खिलाड़ी खेल रहे हैं। राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमारजई, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, मोहम्मद नबी, रहमानुल्लाह गुरबाज और गुलबदीन नईब अलग-अलग टीमों का हिस्सा हैं। अब यह अफगानी खिलाड़ी टी20 वर्ल्डकप में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। अफगानिस्तान की टीम में चार बल्लेबाज हैं- रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, नजीबुल्लाह जदरान और मोहम्मद इशाक। टीम में छह ऑलराउंडर्स को जगह मिली है।
Read Also: Delhi NCR के 80 स्कूलों को धमकी भरे मेल, छात्रों को घर भेजा, तलाशी अभियान तेज
अफगानिस्तान का स्क्वॉड…
राशिद खान (C), रहमानुल्लाह गुरबाज (WK), इब्राहिम जदरान, आजमतुल्लाह ओमारजई, नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, करीम जनात, नांगयाल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी और फरीद अहमद मलिक।
रिजर्व खिलाड़ी: सेदीकुल्लाह अटल, हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद सलीम साफी।
बता दें कि, इससे पहले मंगलवार को भारत और इंग्लैंड की टीम ने अपनी-अपनी टीमों की घोषणा की थी। भारतीय टीम में विकेटकीप बल्लेबाज ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। इंग्लैंड की टीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और क्रिस जॉर्डन की वापसी हुई हैं। इंग्लिश टीम की कमान जोस बटलर के हाथों में होगी।