T20 WC India Squad: इस समय भारत में आईपीएल का क्रेज चढ़ा हुआ है। सभी फ्रेंचाइजी अपने दमखम के साथ टूर्नामेंट में खेल दिखा रही है। कई भारतीय खिलाड़ियों ने इस सीजन में शानदार खेल दिखाया है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इस सीजन में अपनी कप्तानी और विकेटकीपिंग बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। एक जून को वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में टी-20 विश्वकप खेला जाना है। इसके लिए आजकल में ही टीम इंडिया की घोषणा की जाएगी, बीसीसीआई ने इसके लिए एक मई तक डेडलाइन रखी है।
ऐसे में कई भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों का टी-20 विश्वकप में खेलने का सपना टूट सकता है। दिसंबर 2022 में गंभीर कार एक्सीडेंट के बाद इस साल आईपीएल के जरिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने वाले ऋषभ पंत, लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल और मुंबई इंडियंस के स्टार ईशान किशन भी विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए दावेदारों में शामिल हैं।
इस समय संजू सैमसन गजब के फॉर्म में हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में 77 की औसत और 161.08 के स्ट्राइक रेट से 385 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। सैमसन ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हैं। केएल राहुल 42 की औसत और करीब 144 के स्ट्राइक रेट के साथ 378 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप लिस्ट में पांचवें स्थान पर काबिज हैं। राहुल ने चार अर्धशतक जमाए हैं।
पंत राहुल पर खतरे की घंटी
ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे स्थान पर काबिज हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 10 मैचों में 46.37 की औसत और 160.60 के स्ट्राइक रेट से 371 रन बनाए। उन्होंने तीन अर्धशतक जमाए। किशन का प्रदर्शन अब तक अच्छा नहीं रहा है। किशन ने 9 मैचों में 23.55 की औसत और 165.62 के स्ट्राइक रेट से 212 रन बनाए हैं।
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, संजू सैमसन का विकेटकीपर के रूप में चुना जाना तय है। वह रेस में सबसे आगे हैं। यह भी जानकारी मिली है कि टीम चयन में आईपीएल का फॉर्म बड़ी भूमिका नहीं निभाएगा। प्रबंधन और चयनकर्ता मयंक यादव को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन वो चोट से ठीक होने में जुटे हुए हैं और इसलिए उनके चुने जाने की संभावना मुश्किल है।