Homemade Face Serum: इन आसान तरीकों से बनाए विटामिन C का सीरम, गर्मियों में दमकता रहेगा चेहरा

Homemade Vitamin C Face Serum: मौसम में बदलाव के साथ-साथ हमें अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी होता है। इसके अलावा हमें अपनी स्किन केयर के लिए भी थोड़ा अलग सोचना पड़ता है। गर्मियों के मौसम में हमारी स्किन रफ एंड टफ हो जाती है। हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए हमेशा विटामिन सी और ई काफी लाभदायक साबित होते हैं। आज हम आपको विटामिन सी के बारे में बताएंगे। विटामिन सी चेहर की चमक को बढ़ाने से लेकर हमारी बढ़ती उम्र में काफी प्रभावी होता है।

दरअसल, विटामिन सी में अच्छी-खासी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो कि फ्री रेडिकल्स से होने वाली डैमेजिंग से स्किन को बचाते हैं। साथ ही कोलेजन प्रोडक्शन को भी बढ़ाते हैं। यहां तक कि विटामिन सी सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से भी स्किन को सुरक्षित रखता है। मार्केट में मिलने वाले विटामिन सी सीरम काफी मंहगे होते हैं, जिसे खरीदने से पहले काफी सोचना पड़ता है, तो आज हम जानेंगे विटामिन सी सीरम को घर पर आसानी से तैयार करने का तरीका।

विटामिन सी सीरम के लिए आवश्यक सामग्री…

विटामिन सी का सीरम बनाने के लिए विटामिन सी की दो गोलियां, 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन, 2 बड़े चम्मच गुलाब जल, एक विटामिन ई का कैप्सूल, एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल (इच्छानुसार), ड्रॉपर वाली एक कांच की बोतल चाहिए होती है।

सबसे पहले एक कटोरी में गुलाब जल और एलोवेरा जेल को डालकर अच्छे से मिक्स करें।

इसके बाद इसमें विटामिन सी की गोलियों का पाउडर बनाकर डालें। इसके बाद विटामिन ई के कैप्सूल मिलाए।

बाद में इसमें एक बड़ा चम्मच ग्लिसरीन डालकर मिक्स करें।

सारी चीज़ों को अच्छी तरह से मिला लें। इसे कांच की बोतल में भरकर एक दिन के लिए फ्रिज में रख दें।

अब तैयार है हमारा घरेलू विटामिन सी सीरम। रोजाना दिन में दो बार इस्तेमाल करें। स्किन टेक्सचर सुधरने लगेगा साथ ही ग्लो भी बढ़ता है।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: नामांकन से पहले राजनाथ सिंह का रोड शो, सीएम योगी समेत कई दिग्गज मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *