IPL 2024 CSK vs GT: आज चेन्नई और गुजरात आमने-सामने, जानिए कैसी हो सकती है संभावित प्लेइंग और फैंटेसी इलेवन  

IPL 2024 CSK vs GT Playing 11:  इंडियन प्रीमियर लीग में आज 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले के दौरान पिछले सीजन की विजेता सीएसके और उपविजेता जीटी एक बार फिर से आमने-सामने होगी। गुजरात की कप्तानी गिल और चेन्नई की कप्तानी गायकवाड़ संभाल रहे हैं। दोनों युवा कप्तान आईपीएल में पहली बार कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं।

पिछली बार फाइनल में सीएसके ने ही जीटी को हराकर खिताब जीता था। आज का मुकाबला चेन्नई में शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा। हैमस्ट्रिंग की चोट से ठीक होने के बाद अब श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना वापस लौट आए हैं। उन्होंने चेन्नई टीम को जॉइन भी कर लिया है हालांकि, वह खेलेंगे या नहीं इस पर अभी सस्पेंस है।

पिछले मुकाबले में बांग्लादेश के तेज गेंदबाद मुस्ताफिजुर रहमान ने पहले मैच में 10 गेंदों पर 4 विकेट लिए थे। ऐसे में वो पथिराना के आने के बाद भी टीम में बरकरार रह सकते हैं। पहले मैच में दीपक चाहर ने भी शानदार गेंदबाजी की थी। ओपनर रचिन रवीन्द्र ने सीएसके को तेज शुरुआत दिलाई थी।

चेन्नई और गुजरात की संभावित प्लेइंग इलेवन…

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (C), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरेल मिचेल, शिवम दुबे/मुस्ताफिजुर रहमान (Impact Player), रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (WK), दीपक चाहर, महीश तीक्ष्णा और तुषार देशपांडे।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, SAD से नहीं बनी बात

गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (C), ऋद्धिमान साहा (WK), साई सुदर्शन/मोहित शर्मा (Impact Player), अजमतुल्लाह उमरजई, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशीद खान, उमेश यादव, आर साई किशोर और स्पेंसर जॉनसन।

फैंटेसी इलेवन में इन खिलाड़ियों को चुन सकते हैं…

बल्लेबाज – शुभमन गिल (c), ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, अजिंक्य रहाणे।

विकेटकीपर- ऋद्धिमान साहा

ऑलराउंडर – रवींद्र जडेजा, रचिन रवींद्र, अजमतुल्लाह उमरजई,

गेंदबाज – महीश तीक्ष्णा, राशिद खान, उमेश यादव/स्पेंसर जॉनसन।

Read Also: IPL 2024: लीग का दूसरा शेड्यूल जारी, 8 अप्रैल से होगा शुरु…26 मई को चेपॉक में खेला जाएगा फाइनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *