Loksabha Chunav 2024: पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, SAD से नहीं बनी बात

Loksabha Chunav 2024: पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर बीजेपी अकेले चुनावी ताल ठोकने जा रही है। पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर दी है। पंजाब में शिरोमणी अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थीं। बीजेपी नेता जाखड़ ने इन अटकलों पर अब विराम लगा दिया है। एक्स पर जारी एक वीडियो में जाखड़ ने कहा कि बीजेपी पंजाब में अकेले ही लोकसभा चुनव लड़ेगी।

पंजाब में लोगों को लंबे समय से उम्मीद थी कि प्रदेश में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन होगा। गठबंधन की कयासों के बीच शिरोमणि अकाली दल ने एमएसपी और बंदी सिखों जैसी कई शर्तें सामने रख दी। जिसके बाद दोनों पार्टियों में गठबंधन की राह मुश्किल नजर आने लगी। अब बीजेपी ने चुनाव को लेकर अपना रूख साफ कर दिया और अकेले चुनाव लड़ने की तस्वीर साफ कर दी।

अनुमान लगाया जा रहा था कि अमित शाह और शिअद के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है लेकिन अकाली दल ने बीजेपी के सामने राजनीतिक सिद्धांतों के ऊपर उठकर एमएसपी और बंदी सिखों समेत कई मांगे रख दी। जिसके बाद दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं बनी। ऐसे में कांग्रेस भी इस गठबंधन पर निगाहें लगाकर बैठी था क्योंकि कांग्रेस खुद को पंजाब में मजबूत प्रतिद्वंद्वी के रूप में पेश करना चाहती है।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: चुनावी रण में ‘राम’ का एंट्री, मंडी से कंगना और कृष्णानगर में बीजेपी ने खोला तुरुप का इक्का…राजमाता को बनाया प्रत्याशी

आठ प्रत्याशियों की हो चुकी घोषणा

प्रदेश में बीजेपी और शिअद के बीच गठबंधन की बात नहीं बनी अब कांग्रेस का सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी से होगा। सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी बहुत पहले इंडि एलायंस से अलग होकर पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। हालांकि, कुछ राज्यों में आप और कांग्रेस का गठबंधन है। लेकिन, पंजाब में दोनों सियासी दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे।

आम चुनाव को लेकर आप ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें आठ लोकसभा प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है। अब ऐसे में बीजेपी आप और कांग्रेस को लेकर घेर ऱही है कि दिल्ली समेत कई राज्यों में दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रही है और पंजाब में दोनों दल कैसे अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं।

Read Also: Holi 2024: अयोध्या-मथुरा से लेकर अमेरिका तक उड़ा गुलाल, राजस्थान में फाग गीतों पर झूमे विदेशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *