Vidhansabha Byelection 2024: बीजेपी ने उपचुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, सिक्किम में 9 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा

Vidhansabha Byelection 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। उपचुनाव बंगाल, हिमाचल, कर्नाटक, हरियाणा और गुजरात में होने हैं। गुजरात में पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश की छह सीटों पर उपचुनाव होंगे। इसके अलावा, कर्नाटक में एक और बंगाल में दो सीटों पर चुनाव होंगे।

गुजरात की पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी

विजापुर से चतुरसिंह जांवजी चावड़ा, पोरबंदर से अर्जुनभाई देवभाई मोधवाडिया, मनावदर से अरविंद भाई जिनाभा लड़ानी, खंभात से चिरागकुमार अरविंदभाई पटेल और वाघोडिया से धर्मेन्द्रसिंह रानुभ वाघेला को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

अगर हिमाचल की बात करें तो यहां 6 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। हिमाचल स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कांग्रेस के 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था। जिसके बाद इन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होना है। बीजेपी ने लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजिन्द्र राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा को मैदान में उतारा है। कुटलैहड़ से देविन्द्र कुमार (भुट्टो) को प्रत्याशी बनाया है।

वहीं, कर्नाटक की एक विधानसभा सीट शोरापुर (अनुसूचित जनजाति) पर उपचुनाव होना है। इस सीट पर बीजेपी ने नरसिंहनायक (राजुगौड़ा) को प्रत्याशी बनाया है। पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर भगवानगोला और बारानगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। बीजेपी ने भगवानगोला सीट से भास्कर सरकार और बारानगर से सजल घोष को टिकट दिया है।

बता दें कि, बारानगर की तृणमूल विधायक तापस राय ने टीएससी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे और अब वह कोलकाता उत्तर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। वहीं भगवानगोला सीट तृणमूल विधायक इदरीश अली के निधन की वजह से रिक्त हुआ था। इस सीट पर सजल घोष (कोलकाता नगर निगम के पार्षद) मैदान में हैं।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: चुनावी रण में ‘राम’ का एंट्री, मंडी से कंगना और कृष्णानगर में बीजेपी ने खोला तुरुप का इक्का…राजमाता को बनाया प्रत्याशी

सिक्किम में 9 प्रत्याशियों का ऐलान

आम चुनाव के साथ तीन राज्यों उडीसा, आंध्र प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव होने हैं। सिक्किम में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए 9 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने ग्यालशिंग-बरन्याक निर्वाचन क्षेत्र से भीम कुमार शर्मा, नामची-सिंघीथान से अरुणा मंगेर और मेली से योगेन राय को मैदान में उतारा है। फुरबा रिनजिंग शेरपा, पेम्पो शेरिंग लेप्चा, चेवांग दादुल भूटिया और निरेन भंडारी सहित अन्य भी मैदान में हैं।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, SAD से नहीं बनी बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *