IPL 2024 PBKS vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग में आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम साढ़े सात बजे होगी। शिखर धवन की अगुवाई में पंजाब और डु प्लेसिस की अगुवाई में आरसीबी एम चिन्नास्वामी में आमने-सामने होगी। बता दें कि, इस मैदान पर आरसीबी के ओपनर विराट कोहली और डु प्लेसिस का शानदार रिकॉर्ड हैं। प्लेसिस ने इस मैदान पर 10 मैचों में 5 फिफ्टी लगाई है। इसके अलावा इस मैदान पर विराट कोहली अब तक टॉप स्कोरर रहे हैं। फैंटेसी इलेवन के लिए इन खिलाड़ियों को चुन सकते हैं।
विकेटकीपर
विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह को लिया जा सकता है। सिंह इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरेंगे पिछले सीजन में शतक लगाने वाले प्रभसिमरन इस सीजन में शानदार फॉर्म दिखाई है।
बल्लेबाज
बल्लेबाज के तौर पर विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, लियम लिविंगस्टन और शिखर धवन को लिया जा सकता है। यह चारों खिलाड़ी लंबी पारी खेलते हैं और अच्छे प्वाइंटस देकर जाते हैं।
कोहली
विराट कोहली आरसीबी के शानदार ओपनर बल्लेबाज है। बेंगलुरु के मैदान पर 80 मैचों में 2,675 रन बना चुके है। इसी मैदान पर 20 हाफ सेंचुरी भी लगाई है।
फाफ डु प्लेसिस
आरसीबी के कप्तान बेंगलुरु का मैदान पसंद करते है। इस मैदान पर खेले 10 मैचों में से 5 में अर्धशतक लगा चुके है। इस सीजन भी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे है।
शिखर धवन
पंजाब किंग्स के कप्तान धवन स्पिन को शानदार खेलते है। अनुभवी है और पिछले सीजन टीम के टॉप स्कोरर भी थे।
लियम लिविंगस्टन
पंजाब के मध्यक्रम बल्लेबाज लिविंगस्टन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है। पिछले मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ शानदार फॉर्म दिखाते हुए मैच फिनिश किया था। बेंगलुरु के मैदान पर स्पिनर्स को अच्छे से टैकल कर सकते हैं।
ऑलराउंडर्स
ऑलराउंडर्स में ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और सैम करन को लिया जा सकता है। तीनों खिलाड़ी गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते हैं।
ग्लेन मैक्सवेल
मैक्सवेल ने बेंगलुरु के मैदान पर खेले 13 मैचों में 3 अर्धशतक लगाए है। तीनों पिछले 6 मैचों में आए हैं। बॉलिंग से भी मदद करते है।
कैमरन ग्रीन
कंगारू खिलाड़ी ग्रीन बाउंसर को बढ़िया तरीके से खेलते है। कगिसो रबाडा और अर्शदीप की बाउंसर को टैकल कर सकते है। बड़ी पारी खेल सकते है। बॉलिंग में भी 1-2 विकेट निकाल सकते है।
सैम करन
पंजाब के खिलाड़ी करन को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन मिला है। अब तीसरे या चौथे नंबर पर खेलते हुए नजर आएंगे। पिछले मैच में टीम के लिए 63 रन की लाजवाब पारी खेली थी।
Read Also: Bihar Board 10th Result: 12वीं के बाद जल्द जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट, जानिए संभावित तारीख
गेंदबाज
गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, हरप्रीत बरार और हर्षल पटेल को लिया जा सकता है। पटेल एक समय पर आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे लेकिन अब वह पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं।
हरप्रीत बरार
हरप्रीत बरार ने IPL की चार पारियों में ग्लेन मैक्सवेल को केवल 14 गेंदें फेंकी हैं, लेकिन इन 14 गेंदों में मैक्सवेल तीन बार आउट हुए हैं। वहीं, पांच पारियों में बरार ने कोहली को 28 की औसत से दो बार आउट किया है।
मोहम्मद सिराज
सिराज ने बेंगलुरु में 14 मैचों में 19 विकेट लिए है। पिछले सीजन में टीम के लिए टॉप विकेट टेकर थे।
हर्षल पटेल
हर्षल वापस बेंगलुरु के मैदान पर खेलेंगे, लेकिन इस बार पंजाब की ओर से। पटेल ने बेंगलुरु के मैदान पर 20 मैचों में 20 विकेट लिए है। यह गेंदबाज ज्यादा विकेट ले सकता है।
Read Also: Ujjain: भस्म आरती के दौरान महाकाल गर्भगृह में लगी आग, पुजारी समेत 14 झुलसे, अस्पताल में भर्ती