Holi 2024: अयोध्या-मथुरा से लेकर अमेरिका तक उड़ा गुलाल, राजस्थान में फाग गीतों पर झूमे विदेशी

Holi 2024: देशभर में आज होली का पावन पर्व हर्षोल्लास और उमंगता के साथ मनाया जा रहा है। वाराणसी, अयोध्या और मथुरा-वृंदावन में सड़कें रंगों से सराबोर श्रद्धालुओं से भरी हुई हैं। उज्जैन के महाकाल मंदिर में शाम को होलिका दहन के साथ होली की शुरुआत हुई। हालांकि, भद्रा के कारण ज्यादातर जगह रात 11 बजे के बाद ही होलिका दहन किया गया। अयोध्या में भगवान राम के लिए कचनार के फूलों से स्पेशल गुलाल तैयार किया गया है। रामलला को गुजिया, खीर और कचौड़ी समेत कई व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।

राजस्थान में देसी-विदेशी लोग मिलकर होली खेल रहे हैं।  यहां गली-मोहल्लों में चंग की थाप पर फाग के गीतों पर लोग झूम रहे हैं। अजमेर में विदेशी पर्यटक रंग-गुलाल खेल रहे हैं। डूंगरपुर में 100 साल पुरानी परंपरा के तहत बच्चे, युवा और बुजुर्ग रंग-गुलाल और ढोल कुंडी के साथ होली के अंगारों पर चले।

उज्जैन के महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में बाबा भोलेनाथ के भक्त होली खेल रहे हैं। महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के साथ भक्तों ने होली खेली। भोपाल में चल समारोह होगा, इसमें ट्रकों से रंग-गुलाल उड़ाया जाएगा। पूरा शहर इसमें शामिल होगा।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। वाराणसी के अस्सी घाट पर पीएम मोदी के मुखौटे में लोग होली खेलते नजर आए। मथुरा में सड़कों से लेकर मंदिरों तक रंग-गुलाल उड़ रहे हैं। होली खेलने के लिए विदेश से लोग आए हैं।

Read Also: Chandra Grahan Live Update: रंगों के पर्व होली पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण, जानिए किन-किन जगहों पर दिखेगा

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल में भी लोग रंगों के त्योहार पर एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके अलावा स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ अपने दोस्तों के साथ लोग भोजन कर रहे हैं। तमिलनाडु के कोयम्बटूर में भी लोगों ने होली खेली। पंजाब के अमृतसर में दुर्गयाणा में सड़कों पर लोगों ने जमकर होली खेली।

Read Also: Ujjain: भस्म आरती के दौरान महाकाल गर्भगृह में लगी आग, पुजारी समेत 14 झुलसे, अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *