PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के जगतियाल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया और विपक्षी इंडि गठबंधन पर जमकर बरसे। इस दौरान पीएम ने कहा कि विपक्षी गठबंधन की पहली रैली मुंबई में हुई और अपना घोषणा पत्र जारी किया। वह कहते हैं कि हिन्दू धर्म में एक शक्ति है और उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। पीएम ने कहा कि मेरे लिए देश की हर बेटी शक्ति स्वरूपा है और मैं अपनी माताओं-बहनों की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा।
विपक्ष के लोग शक्ति को समाप्त करने वाले हैं और हम शक्ति के उपासक हैं। हम अपनी संस्कृति और मातृशक्ति को बचाने के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। मैं भारत माता का पुजारी हूं। सवालिया अंदाज में पीएम मोदी ने जनसभा से पूछा कि क्या आप शक्ति को समाप्त करने वालों को सत्ता में लाना चाहते हैं? क्या आप भारत माता की संस्कृति और अखंडता को खतरे में डालने वालों को मौका देंगे?
इससे पहले बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी को लेकर निजी हमला बोला था। लालू ने कहा था कि पीएम मोदी कुछ नहीं है और उनका कोई परिवार नहीं है। इसके बाद बीजेपी ने इस निजी हमले को ताकतवर हथियार बनाया था और मैं हूं मोदी का परिवार कैंपेन शुरू किया था। अब बीजेपी ने राहुल गांधी के शक्ति वाले बायन को हथियार बनाया है।
जानकारी के लिए बता दें कि, रविवार को मुंबई में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन हुआ था और इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बयान दिया था कि हिन्दू धर्म में एक शब्द होता है ‘शक्ति’…हम एक शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। इसके बाद बीजेपी ने राहुल गांधी के शक्ति वाले शब्द को परिभाषित करने को कहा था और अपनी आपत्ति जताई थी।
हिन्दुत्व के खिलाफ कांग्रेस का इतिहास- पूनावाला
राहुल गांधी की इन टिप्पणियों के जवाब में, बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि, शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे के सामने राहुल गांधी बहुत स्पष्ट रूप से कहते हैं, ‘हिंदू धर्म में शक्ति नाम की कोई चीज है और हम शक्ति से लड़ रहे हैं। यह कांग्रेस और भारतीय गठबंधन की हिंदुत्व के प्रति बेलगाम नफरत है।
उन्होंने आगे कहा, हम सभी जानते हैं कि उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को खत्म करने का आहवान किया था। ए. राजा (द्रमुक नेता) ने कहा कि वह भगवान राम से लड़ रहे हैं और उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आईएनडीआई गठबंधन के सदस्यों की एक श्रृंखला ने कहा है कि हिंदू धर्म एक ‘धोखा’ है, रामचरितमानस पोटेशियम साइनाइड है। कांग्रेस पार्टी का हिंदू घृणा का एक लंबा इतिहास है, भगवान राम के अस्तित्व को नकारने से लेकर शक्ति के बारे में बयान देने तक।
Read Also: IPL 2024: धोनी की CSK को दूसरा बड़ा झटका, ‘थाला’ का युवा स्टार गेंदबाज हुआ चोटिल