Haryana: सीएम नायब सैनी ने लिया माता मनसा का आशीर्वाद, बोले- ‘10 सालों में लिखा गया विकास का नया अध्याय’

Haryana CM Manohar Lal: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पंचकूला स्थित माता मनसा देवी के मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया। प्रदेश की जनता के लिए खुशहाली, उन्नति, स्वस्थ जीवन और विकसित हरियाणा के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सीएम ने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि बीते 10 सालों में डबल इंजन की सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

विकसित भारत और विकसित हरियाणा की परिकल्पना को साकार करने के लिए बीजेपी सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश की जनता एक बार फिर से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी और सभी 10 लोकसभा सीटों को जीताकर देश को विकसित बनाने के सपने को मूर्त रूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झोली में डालेगी।

सीएम ने माता मनसा देवी के दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेशवासियों से अपील की कि इस लोकतंत्र के महापर्व में सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और इस महापर्व को हर्षोउल्लास के साथ मनाए। आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद मुक्त है। भारत को विकास की गति पर आगे बढ़ाने का काम मोदी सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत की नींव रखने का काम किया है। 

25 करोड़ लोग गरीबी रेखा बाहर निकले- सीएम सैनी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास तीव्र गति से हो रहा है। पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का एक नया अध्याय लिखा गया है। नायब सैनी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव और सम्मान बढ़ा है। 10 सालों में योजनाबद्ध तरीके से गरीब व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 10 सालों में किए गए कामों का परिणाम है कि देश के 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

Read Also: Electoral Bond को लेकर सुप्रीम कोर्ट की SBI को फिर फटकार, कहा- चुनिंदा जानकारी से काम नहीं चलेगा

आगे उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से हर वर्ग का समान विकास किया है। जनता का विश्वास मोदी सरकार में लगातार बढ़ रहा है। देश का गौरव भी विश्व पटल पर उंचा हुआ है। बीजेपी सरकार ने सरकार ने 11 करोड़ से ज्यादा इज्जत घर बनाकर महिलाओं को सम्मान दिया है। बीते 10 सालों में मोदी सरकार ने आयुष्मान कार्ड के जरिए गरीब लोगों को बीमारी की चिंता से मुक्ति दिलाई है।

Read Also: Politics: ‘परिवार’ के बाद ‘शक्ति’ को बनाया हथियार, PM Modi ने कहा- ‘शक्ति’ को समाप्त होने नहीं दूंगा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *