Haryana Loksabha Chunav Schedule: हरियाणा में सामने आई मतदान की तारीख, इस तारीख को होगा सभी 10 सीटों पर मतदान

Haryana Loksabha Chunav Schedule: देश में 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। सात चरणों में 19 अप्रैल से 1 जून तक चुनाव संपन्न हो जाएगा। 4 जून को चुनावी परिणाम घोषित हो जाएंगे। इसी के साथ हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर तारीख भी सामने आ गई हैं। प्रदेश में एक चरण में सभी सीटों पर मतदान हो जाएगा।

हरियाणा प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। इस बार भी लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। वोटिंग 19 अप्रैल से शुरू हो रही है और 4 जून को नतीजे आएंगे। साल 2019 के आम चुनाव में भी कुल सात चरणों में मतदान हुआ था।  साल 2019 के चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी को 58.2 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस का खाता नहीं खुला था और 28.5 फीसदी वोट मिले थे।

Read Also: Delhi Liquor Scam: अरविंद केजरीवाल को मिली अग्रिम जमानत, अब एक अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

चंडीगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी

जानकारी के लिए बता दें कि, हरियाणा में कांग्रेस 9 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) कुरूक्षेत्र से एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। यहां से पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है। चंडीगढ़ में कांग्रेस का उम्मीदवार होगा। कांग्रेस में उम्मीदवार के चयन को लेकर मंथन चल रहा है। अभी पार्टी ने कोई नाम घोषित नहीं किया है।

हरियाणा में अंबाला, भिवानी-महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, गुड़गांव, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, सिरसा, सोनीपत का नाम शामिल है। बीजेपी ने 10 में से 6 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए है। अंबाला और सिरसा सीट रिजर्व है। अंबाला से बंतो कटारिया, सिरसा से अशोक तंवर, करनाल से पूर्व सीएम मनोहर लाल, भिवानी-महेंद्रगढ़ से चौधरी धर्मबीर सिंह, गुड़गांव से राव इंद्रजीत सिंह यादव, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर को टिकट दिया है।

गौरतलब है कि, बीजेपी ने राव इंद्रजीत सिंह (गुरुग्राम), कृष्णपाल गुर्जर (फरीदाबाद) और चौधरी धर्मबीर सिंह (भिवानी) को फिर से टिकट दिया है। इस बार बीजेपी ने करनाल से सांसद संज भाटिया को टिकट नहीं दिया है। करनाल से बीजेपी ने मनोहर लाल को प्रत्याशी बनाया है।

Read Also: Delhi: आतंकवाद पर गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, यासीन मलिक की पार्टी पर प्रतिबंध 5 साल और बढ़ाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *