Karnataka: पूर्व सीएम येदियुरप्पा पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज, नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

Karnataka: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। पूर्व सीएम पर एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप है। मामला 2 फरवरी का बताया जा रहा है। लोकल पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।  

बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ मामला 17 साल की पीड़ित की शिकायत के आधार पर POCSO और 354 (A) के तहत दर्ज किया गया है। मामले को लेकर बीजेपी नेता येदियुरप्पा का कहना है कि मेरे ऊपर झूठे आरोप लगे हैं, लेकिन मैं अभी यह नहीं कह सकता कि इसके पीछे सियासी मकसद है।

एफआईआर के मुताबिक, पीड़ित लड़की 2 फरवरी उसके साथ हुए यौन उत्पीड़न के एक मामले में येदियुरप्पा से मदद मांगने बेंगलुरु में उनके डॉलर्स कॉलोनी स्थित घर गई थी। तभी उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न किया। जब पीड़िता कमरे से बाहर भागी तो उसने अपनी मां से कथित छेड़छाड़ के बारे में बताया।

पीड़ित की मां की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि, मामला सामने आने के बाद येदियुरप्पा के ऑफिस ने कुछ दस्तावेज जारी किए हैं। इनमें बताया गया है कि एफआईआर करने वाली महिला अब तक अलग-अलग लोगों पर 53 केस कर चुकी है।

Read Also: Loksabha Election: आम चुनाव की तारीखों का ऐलान कल, EC दोपहर तीन बजे करेगा घोषणा

पीड़ित लड़की की मां ने यह आरोप भी लगाया कि जब उसने येदियुरप्पा से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह जांच कर रहे थे कि लड़की के साथ रेप हुआ है या नहीं। बाद में येदियुरप्पा ने कथित तौर पर माफी मांगी और महिला से मामले के बारे में किसी को नहीं बताने को कहा। इसी डर की वजह से हमने इतने दिनों बाद शिकायत दर्ज कराई है।

Read Also: Dhawal Kulkarni Retirement: कप्तान रोहित शर्मा ने बताया मुंबई का योद्धा, करियर की आखिरी गेंद पर लिया विकेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *