Haryana: प्रधानमंत्री का लखपतिया दीदी को राम राम, संबोधन के दौरान गूंजा जय श्रीराम

संतोष कुमार सिंह

चंडीगढ़: आज का दिन हरियाणा के लिए काफी खास था। भले ही प्रधानमंत्री हरियाणा से दूर पश्चिम बंगाल में थे लेकिन उन्होंने  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को करनाल में आयोजित लखपति दीदी महासम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया।

वैसे तो आज पूरे हरियाणा में  में 132 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल की नई अनाज मंडी में कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां करनाल लोकसभा से सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता से नारी शक्ति वंदन के तहत हजारों महिलाओं को संबोधित किया, जिसका संबोधन वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सुना गया।

क्या कहा मुख्यमंत्री ने

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि सौभाग्यशाली है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्पना कर महिलाओं के लिए योजनाएं बनाई हैं। ये विचार उनके ही मन में आया कि महिलाओं को लखपति बनाया जाए। इसलिए योजना का नाम भी लखपति दीदी रखा है। ये अनूठी सोच और पहल है।

तीन लाख बहनों को बनायेंगे लखपति

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश में करीब पांच हजार बहनों को ड्रोन की ट्रेनिंग दी जाएगी, इन्हें ड्रोन दीदी बनाएंगे। इस संदर्भ में 200 बहनों को ड्रोन उपलब्ध करा कर काम भी दिला दिया गया है। लिक्विड यूरिया छिड़काव के लिए ड्रोन सीख कर महिलाएं कारगर साबित होंगी। जो बहनें रसोई तक सीमित थी वो अब वैज्ञानिक तौरपर ड्रोन चला रहा है, सीख रही हैं। लखपति बनने के बाद वो पूरे परिवार को सपोर्ट करती हैं। एक महिला तीन पीढ़ियों को संभालती है। उन्होंने कहा, “जन संवाद में मैने देखा बहनें अच्छा काम कर रही है, उन्हें सांझा बाजार देने का काम किया है। फतेहाबाद में सांझा बाजार तैयार है, जल्द ही उद्घाटन होगा।

Read Also: Sandeshkhali Case: हाईकोर्ट की ममता सरकार को दो टूक, शाम 4: 15 बजे तक CBI को सौंपे शेख शाहजहां

महिलाओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पहले महिला सुनती रहती थी, सहती थी लेकिन अब महिला थाने हैं, सुरक्षा है। अब हर क्षेत्र में महिलाएं सबसे आगे हैं। मेडल जीतने में 70 से 80 परसेंट बेटियां है महिलाएं है।

बेटियां पढ़ेंगी, फीस भरेगी सरकार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बेटियों के लिए यह भी एलान किया कि प्राइवेट स्कूल और कॉलेज में बेटियों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। उनकी फीस सरकार भरेगी।

आर्थिक रूप से सशक्त होंगी महिलायें

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा भी महिलाओं के लिए विशेष तौर पर बजट में महिलाओं के लिए काम किया है। इसमें महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ड्रोन ऑपरेटर मरमत एलईडी बल्ब निर्माण प्लंबिंग इत्यादि की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए महिलाओं की कोई भी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है जो भी महिला इससे जुड़ना चाहती है वह आवेदन कर सकती है, लेकिन वह महिला पहले स्वयं सहायता ग्रुप से जुड़े, उसके बाद ही उसको इसका लाभ दिया जाएगा।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: राहुल अमेठी और वायनाड से लड़ेंगे चुनाव, प्रियंका गांधी रायबरेली से ठोकेगी चुनावी ताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *