Rajyasabha Chunav: सोनिया गांधी ने जयपुर से भरा नामांकन, राहुल और प्रियंका गांधी रहे मौजूद

Rajyasabha Chunav: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आज सोनिया राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंची। इस दौरान उनके साथ सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद रही। सोनिया गांधी मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद हैं।

सोनिया के नामांकन के बाद राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान सामने आया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री पद का त्याग करने वाली श्रीमती सोनिया गांधी जी को कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने का हार्दिक स्वागत है। राजस्थान से सोनिया गांधी का हमेशा दिल से जुड़ाव वाला रिश्ता रहा है।

चार प्रत्याशियों का ऐलान

जब श्री राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने थे, तब सोनिया जी उनके साथ आदिवासी बाहुल्य जिलों के दौरे पर आईं थीं। राजस्थान में अकाल के समय प्रधानमंत्री के रूप में राजीव जी 3 दिन तक स्वयं गाड़ी ड्राइव कर 9 अकाल प्रभावित जिलों के दौरे पर आए थे, तब भी सोनिया जी उनके साथ रहीं थी।

बता दें कि, कांग्रेस पार्टी ने सोनिया के अलावा चार और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इसमें बिहार से अखिलेश प्रसाद, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु संघवी और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे का नाम शामिल है। कांग्रेस के अलावा बीजेपी ने भी आज बुधवार को पांच राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई है।

Read Also: Kisan Protest: दिल्ली कूच पर आमादा किसान, शंभू बॉर्डर पर एक्शन और टेंशन, हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट बंद

बीजेपी ने पांच प्रत्याशी किए घोषित

राज्यसभा के आगामी चुनाव को लेकर बीजेपी ने मध्य प्रदेश से चार नेताओं के नाम घोषित किए हैं। बुधवार को बीजेपी ने इस बार डॉक्टर एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को राज्‍यसभा में भेजने का फैसला किया है।

मध्य प्रदेश से दो अप्रैल को राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही है। इन सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होना है। इसके लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। इसके चलते बीजेपी ने 14 फरवरी बुधवार को अपने प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी है।

बीजेपी ने केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। बीजेपी ने केन्द्रीय मंत्री को ओडिशा से प्रत्याशी बनाया है। अगर कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस मध्यप्रदेश से सिर्फ एक नेता को राज्यसभा भेज सकती है। 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा इसके बाद पांच बजे से मतगणना होगी।

Read Also: UAE में पहले हिन्दू मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शुरू, आज शाम को PM Modi करेंगे उद्घाटन, 27 एकड़ में बना है मंदिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *