Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इन फैसलों का होगा स्कूली शिक्षा पर दूरगामी असर….

संतोष कुमार सिंह

चंडीगढ़: स्कूली छात्रों की सुविधाओं के मद्देनजर हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने दो महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं। इसमें पहला फैसला है स्कूलों में समय के बदलाव का। वहीं दूसरा फैसला है शिक्षा विभाग ने शिक्षा का स्तर और सुधारने के उद्देश्य से प्रदेश के स्कूलों में मुख्यमंत्री छात्र परिवहन योजना शुरू करने का। निश्चित तौर राज्य सरकार द्वारा लिये गये इन फैसलों का दूरगामी असर होगा। बारी-बारी देखते हैं क्या हैं ये फैसले?

स्कूलों के टाईमिंग में हुआ बदलाव

दरअसल हरियाणा में शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब सिंगल शिफ्ट वाले स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर 02:30 बजे तक खुलेंगे। वहीं डबल शिफ्ट के स्कूल सुबह 07 से 12:30 और दोपहर 12:45 से 06:15 बजे तक खुलेंगे। प्रदेश की सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश की प्रति भेज दी गई है। वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 15 फरवरी से स्कूल नए समयसारिणी के मुताबिक ही खुलेंगे।

निश्चित तौर पर सरकार ने यह फैसला  वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर लिया है और स्कूलों के समय में बदलाव को मंजूरी दी गई है। जाहिर है शुरूआत में स्कूलों के समय सारणी में बदलाव का असर माता-पिता और छात्रों पर होगा लेकिन धीरे-धीरे नये समय सारणी के अनुसार वे खुद को ढ़ाल लेंगे और सबकुछ सामान्य हो जाएगा।

छात्रों के लिए परिवहन योजना

हरियाणा के वैसे छात्र जो स्कूल आते जाते हैं उनके लिए मनोहर लाल की सरकार ने एक अच्छा फैसला लिया है और प्रदेश में मुख्यमंत्री छात्र परिवहन योजना की शुरू हो गयी है। इस योजना के शुरू होने से दूरदराज से आने वाले स्कूल के विद्यार्थियों को परिवहन का लाभ मिलेगा। दूरी की वजह से जो छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं आ पाते थे, उन्हें अब स्कूल आने में सुविधा होगी।

Read Also: Rajyasabha Chunav: मध्य प्रदेश से इन चार नेताओं को उच्च सदन भेजेगी बीजेपी, ओडिशा से अश्विनी वैष्णव को बनाया प्रत्याशी

मुख्यमंत्री ने निभाया वादा

हरियाणा में 9 वर्षों से भी ज्यादा समय से शाषण कर रहे मनोहर लाल की सबसे बड़ी खासियत है कि वे जो कहते हैं सो करते है। विगत वर्ष 5 नवंबर, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल जिले के रतनगढ़ गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में ‘छात्र परिवहन सुरक्षा योजना’ के शुरू करने की घोषणा की थी। इस योजना के तहत दूरदराज के गांव में 50 से अधिक विद्यार्थी होने पर स्कूल जाने के लिये अब परिवहन विभाग की ओर से बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। जिस गांव में 30 से 40 विद्यार्थी हैं वहां पर मिनी बस, जिस गांव में 5 से 10 विद्यार्थी हैं वहां पर ऑटो रिक्शा जैसी सुविधा मिलेगी। यह सुविधा विद्यार्थियों को नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। इसका पैसा जिला शिक्षा विभाग के माध्यम से खर्च किया जाएगा।

प्रत्येक जिले के एक ब्लॉक में शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

शुरूआत में इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है और शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई ये योजना फि़लहाल प्रत्येक जि़ला के एक ब्लॉक में शुरू की गई है। उसके बाद इस योजना को विस्तार दिया जायेगा।

Read Also: Rajyasabha Chunav: सोनिया गांधी ने जयपुर से भरा नामांकन, राहुल और प्रियंका गांधी रहे मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *