Ind Squad For Dharamshala Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। यह मैच 7 मार्च को खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच के लिए गुरुवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। आखिरी मैच में भी केएल राहुल की वापसी नहीं हो पाएगी। चौथे टेस्ट में आराम मिलने के बाद जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल कर लिया गया है।
विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की धर्मशाला टेस्ट में भागीदारी फिटनेस पर निर्भर थी, लेकिन वो इस टेस्ट के लिए फिट नहीं हैं। ऐसे में उनको धर्मशाला में पांचवें और अंतिम टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर कड़ी निगरानी रख रही है, वहीं उनकी इंजरी को देखते हुए लंदन में विशेषज्ञों के साथ बातचीत की जा रही है।
बता दें कि, टीम इंडिया के लिए धर्मशाला टेस्ट के लिए बड़ी ख़बर यह है कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। बुमराह को रांची में चौथे टेस्ट के लिए टीम से रिलीज किया गया था, अब वो 5वें टेस्ट के लिए धर्मशाला में टीम के साथ जुड़ेंगे। बुमराह ने इस सीरीज में अब तक 3 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।
इसके अलावा बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि शमी की दाहिनी एड़ी की समस्या के लिए 26 फरवरी 2024 को सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। शमी अब तेजी से रिकवर कर रहे हैं। वह जल्द ही रिहैब प्रोसेस शुरू करने के लिए बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी जाएंगे।
Read Also: West Bengal: टीएमसी नेता शेख शाहजहां को मिली 10 की पुलिस हिरासत, 55 दिन से चल रहा था फरार
तेज गेंदबाज शमी ने वर्ल्ड कप के 7 मैचों में 24 विकेट लिए थे, वो वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में उनको अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा गया था। अब उन्होंने लंदन में सर्जरी करवाई है।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (C), जसप्रीत बुमराह (VC), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (WK), केएस भरत (WK), देवदत्त पडिक्कल, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाशदीप।
Read Also: UP: सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे अखिलेश यादव, खनन घोटाले पर समन को बताया राजनीति से प्रेरित