Cricket: श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को BCCI ने दिया झटका, सेंट्रस कॉन्ट्रैक्ट से बाहर

BCCI Annual Contract List:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बड़ा झटका लगा है। बीसीसीआई ने उन्हें इस कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखाया है।

इससे पहले दोनों खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में श्रेयस को (B) और ईशान किशन को  (C) कैटेगरी में रखा गया था। तब श्रेयस को सालाना 3 और ईशान को 1 करोड़ रुपए मिल रहे थे। मगर अब उन्हें इतने करोड़ रुपए का नुकसान होने जा रहा है। इन दोनों के अलावा ए ग्रेड से ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को नुकसान हुआ है।

इन खिलाड़ियों की हो गई छुट्टी

पंत और अक्षर को अब बी कैटेगरी में रखा गया है जबकि बी कैटेगरी से चेतेश्वर पुजारा को बाहर किया गया। सी कैटेगरी से उमेश यादव, शिखर धवन, दीपक हुड्डा और युजवेंद्र चहल की छुट्टी हो गई। साथ ही रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार को सी कैटेगरी में जगह मिली है।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में खिलाड़ियों को मिलते हैं इतने रुपए

ग्रेड A+ – 7 करोड़ रुपए सालाना

ग्रेड A – 5 करोड़ रुपए सालाना

ग्रेड B – 3 करोड़ रुपए सालाना

ग्रेड C – 1 करोड़ रुपए सालाना

Read Also: Himachal में सियासी उठापटक जारी, साल 2104 के बाद कहां-कहा हुई सत्ता धड़ाम, पढ़िए पूरा Analysis

कौन खिलाड़ी किस कैटेगरी में शामिल…

ग्रेड A+

रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा।

ग्रेड (A)

आर अश्विन, मो. शमी, मो. सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या.

ग्रेड (B)

सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल.

ग्रेड (C)

रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार, आकाश दीप, विजयकुमार विशाक, उमरान मलिक, यश दयाल और विद्वत कावेरप्पा को फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है।

Read Also: UP: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को CBI का नोटिस, अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *