संतोष कुमार सिंह
नयी दिल्ली: अपने जनविश्वास यात्रा में एक ओर जहां नीतीश कुमार और भाजपा पर हमलावर दिखे वहीं यह बताने का भी प्रयास किया कि राजद केवल मुस्लिम यादव की नहीं बल्कि सर्वसमाज की पार्टी है। तेजस्वी ने कहा कि आरजेडी को सिर्फ MY की पार्टी नहीं कहा जा सकता, यह ‘बाप’ (BAAP) की भी पार्टी है। उन्होंने तर्क दिया कि यह बी (बहुजन), ए (अगड़ा), ए (आधी आबादी यानी महिलाएं) और पी (गरीब) की पार्टी है।
बेरोजगारी कम करना है लक्ष्य
इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य बेरोजगारी को कम करना है। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि उनका वादा था कि मुख्यमंत्री बनने पर 10 लाख सरकार नौकरी देंगे। जो भी पद खाली हैं, उसे भरा जाएगा। तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूछते थे कि इतनी नौकरियां कहां से देगा? क्या अपने बाप के पास से पैसा लाएंगे? जब उन्हें उपमुख्यमंत्री बनने का मौका मिला तो 17 महीने में 5 लाख सरकारी नौकरियां दी। बड़ी बात ये है कि जिन्होंने कहा था कि पैसा अपने पिता के यहां से लाएगा, उन्हीं से ज्वाइनिंग लेटर का वितरण करवाया। एक ही दिन में दो लाख नियुक्ति पत्र बांटे। सरकारी नौकरी देने में रिकॉर्ड बनाया। हमें खुशी है कि हमने नौकरी के लिए लकीर खींची है। अब कोई भी सरकार बनेगी तो नौकरी का मुद्दा उठाना होगा।
आरक्षण के दायरे का किया विस्तार
तेजस्वी ने कहा कि बिहार में उन्होने जाति आधारित गणना करने के साथ ही आरक्षण की सीमा बढ़ाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया।
Read Also: Maharashtra: मराठा आरक्षण बिल विधानसभा से पास, शिक्षा और नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान
आया राम गया राम से पलटू राम तक
तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने कहा था कि सरकार में स्थिरता होनी चाहिए, लेकिन देखिए नीतीश कुमार ने एक ही कार्यकाल में तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जेडीयू तीसरे नंबर की पार्टी है। तेजस्वी ने कहा कि वे नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हैं कि वे नीतीश कुमार की गारंटी लें कि वो अगली बार फिर से पलटेंगे तो नहीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पास न तो कोई विजन है और न ही कोई रीजन है।
Read Also: Chandigarh Mayor Election पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अब फिर से होगी वोटिंग, अमान्य 8 वोट हुए मान्य