BJP National Convention: लोकसभा चुनाव से पहले देश की राजधानी दिल्ली में बीजेपी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। पार्टी अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आगामी चुनावों में हमारा प्रत्याशी हर सीट पर ‘कमल का फूल’ रहेगा। बीजेपी ने 370 सीटों का लक्ष्य रखा है। यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 हटाने के लिए काफी संघर्ष किया था।
भारत मंडपम में हो रहे इस अधिवेशन में पार्टी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अलग से प्रस्ताव पारित कर सकती है। अधिवेशन शुरू होने से एक दिन पहले ही पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों पर गैलरी का उद्घाटन कर साफ कर दिया कि देशभर से आए पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में चर्चा का यह अहम मुद्दा रहेगा।
लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने बीजेपी के लिए 370 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियां और खासकर गरीब कल्याण योजनाओं की अहम भूमिका होने वाली है। इस अधिवेशन में 11 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को इन उपलब्धियों को बूथ स्तर तक ले जाने के मंत्र दिए जा सकते हैं।
बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि विपक्ष चुनाव के दौरान अनावश्यक और भावनात्मक मुद्दे उठाएगा, लेकिन पार्टी के सदस्यों को विकास, गरीब समर्थक नीतियों, बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और देश के मुद्दों पर बने रहना चाहिए। तावड़े ने कहा कि पार्टी 25 फरवरी से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए एक अभियान शुरू करेगी।
Read Also: Delhi: विधानसभा में बीजेपी पर जमकर गरजे केजरीवाल, ‘विधानसभा भंग कर देंग…किसी के बाप की जागीर है’