Ind vs Eng Rajkot Test: बैजबॉल पर भारी पड़ी ‘जैसबॉल’, यशस्वी के शतक के बाद गिल का पचासा, भारत की बढ़त 300 पार

Ind vs Eng Rajkot Test: भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेले जा रहे राजकोट टेस्ट मैच का तीसरा दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव (3) और शुभमन गिल (65) रन बनाकर नाबाद लौटे। बैजबॉल खेलने के लिए मशहूर इंग्लैंड की यशस्वी जायसवाल ने जमकर बैंड बजाई।

भारत के ‘जैसबॉल’ के आगे इंग्लैंड का ‘बैजबॉल’ फ्लॉप रहा। यशस्वी ने 104 रन की तूफानी पारी खेली और वह इस दौरान रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से वापस लौटे। उनके अलावा शुभमन गिल ने नाबाद 65 रनों की नाबाद पारी खेली। वह चौथे दिन कुलदीप के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाएंगे।

दरअसल, भारतीय टीम को दूसरी पारी में रोहित शर्मा (19) और रजत पाटीदार (0) के रूप में दो झटके लगे। रोहित शर्मा के विकेट गिरने के बाद यशस्वी और गिल ने पारी को शानदार तरीके से संभाला। दोनों के बीच 150 रन से ज्यादा की साझेदारी भी हुई। यशस्वी ने शुरुआत डिफेंसिंग अप्रोच को अपनाया, लेकिन धीरे-धीरे क्रीज पर जमने के बाद उन्होंने इंग्लैंड पर काउंटर अटैक कर किया।

जायसवाल का 13 पारियों में तीसरा शतक

यशस्वी ने तूफानी शतक के साथ ही वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। जायसवाल ने अपने करियर के शुरुआती 3 शतक सिर्फ 13 पारियों में पूरे किए। ऐसा ही कारनामा सहनाग ने किया था, जिन्होंने शुरुआती 13 पारियों में 3 शतक जमाए थे। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में यशस्वी जायसवाल ने 7वें नंबर पर सहवाग और संजय मांजरेकर की बराबरी कर ली।

Read Also: Politics: महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश में खेला! पूर्व CM कमलनाथ और नकुलनाथ बीजेपी में हो सकते हैं शामिल, विशेष विमान से पहुंचे दिल्ली

भारत विशाल बढ़त की ओर

बता दें कि, इंग्लैंड की ओर से एक-एक विकेट जो रूट और टॉम हार्टली ने लिया। रूट ने पहले कप्तान रोहित शर्मा को एलबीडब्लू आउट किया। इसके बाद हार्टली ने रजत पाटीदार का विकेट लिया। पहली पारी में भारत के 445 रनों के जवाब में इंग्लिश टीम 319 रनों पर सिमट गई। पहली पारी में भारत को 126 रनों की शानदार बढ़त मिल गई।

दूसरी पारी में भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 126 रन हो गया। भारत की इस समय कुल बढ़त 322 रन हो गई। ऐसे में भारत चौथे दिन तेजी से रन बनाएगा। इंग्लैंड की टीम को चायकाल तक खेलने के लिए आमंत्रित कर सकता है। हालांकि, अभी कयास ही लगाए जा सकते हैं रविवार को तस्वीर साफ हो जाएगी।

Read Also: BJP National Convention: पार्टी अधिवेशन में बोले पीएम मोदी, ‘लोकसभा चुनाव में कमल का फूल ही हमारा प्रत्याशी’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *