Politics: महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश में खेला! पूर्व CM कमलनाथ और नकुलनाथ बीजेपी में हो सकते हैं शामिल, विशेष विमान से पहुंचे दिल्ली

Loksabha Chunav: महाराष्ट्र के बाद अब मध्यप्रदेश में खेला होने जा रहा है। कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ की बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। कुछ पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि कमलनाथ कांग्रेस आलाकमान से नाराज चल रहे हैं। अब उनके सांसद बेटे ने अपने एक्स बायो से कांग्रेस हटा दिया। जिसके बाद अब दोनों कांग्रेस नेताओं की बीजेपी में शामिल होने अटकलें और पुख्ता हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमलनाथ को अपने पुत्र नकुलनाथ के राजनीतिक भविष्य की चिंता है। पिछले लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को महज एक सीट मिली थी जो कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा की थी, जहां उनके बेटे नकुलनाथ ने कड़े संघर्ष के बाद जीत हासिल की थी। छिंडवाड़ा में कमलनाथ/नकुलनाथ की जीत का मार्जिन लगातार घटा है। बीजेपी ने छिंदवाडा को अपनी कमजोर सूची में रखा है और पिछले 3 सालों में बीजेपी ने वहां बहुत मेहनत की है।

मुझे नौजवानों की चिंता- कमलनाथ

बता दें कि, बीते कल कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में एक भाषण दिया था। जिसमें उन्होंने कहा कि अब 42 साल पहले का समय याद आता है। जब हमारे पास गाड़ियां नहीं हुआ करती थी और मैं जीप में बैठकर दौरा किया करता था। जो पुराने लोग यहां बैठे हैं नौजवानों को पता नहीं जब सड़कें नहीं हुआ करती थी।

Read Also: Ind vs Eng Rajkot Test: 500 विकेट पूरे करने के बाद बीच मैच से क्यों बाहर हुए अश्विन? BCCI ने बताई असली वजह   

जब कोई सुविधा नहीं थी। ढाई घंटे पैदल चलना पड़ता था। लोगों को दुनिया से कोई मतलब नहीं था सिर्फ नमक के लिए बाहर आना, सीमित कपड़े पहनते थे। आज वहां के बच्चे जीन्स और टीशर्ट पहनते है। ये आज परिवर्तन हुआ है और धीरे-धीरे हम आगे बढ़े हैं। मुझे आज यहां के नौजवानों के भविष्य की चिंता है।

इस दौरान मध्य प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता और कमलनाथ के पूर्व मीडिया सलाहकार नरेंद्र सलूजा ने कमलनाथ-नकुलनाथ की फोटो एक्स पर पोस्ट करते हुए ‘जय श्रीराम’ लिखा है जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म है कि क्या कमलनाथ या नकुलनाथ बीजेपी जा रहे हैं। हालांकि, कमलनाथ या नकुलनाथ की तरफ से न तो बीजेपी में जाने को लेकर कोई बयान आया है और न ही उन्होंने अब तक इसका खंडन किया है।

Read Also: Delhi: विधानसभा में बीजेपी पर जमकर गरजे केजरीवाल, ‘विधानसभा भंग कर देंग…किसी के बाप की जागीर है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *