हरियाणा सरकार का आखिरी बजट…मोदी, मनोहर की आकांक्षाओं और जनता की उम्मीदों का बनेगा वाहक

संतोष कुमार सिंह

Haryana Assembly Budget Session 2024: हरियाणा सरकार का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा। वहीं, हरियाणा विधानसभा का बजट साल 2024-25 के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल 23 फरवरी को बजट पेश करेंगे। ऐसे में सरकार के सामने दोहरी चुनौती है। एक तरफ उन्हें विधानसभा से पहले लोकसभा चुनाव का सामना करना है और अपना ट्रैक रिकॉड बरकरार रखते हुए सभी 10 की 10 सीटें एनडीए की झोली में डालनी है।

क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार लक्ष्य रखा है अबकी बार एनडीए 400 पार। तीसरी बार मोदी सरकार। वहीं, दूसरी इसी वर्ष हरियाणा में विधानसभा चुनाव भी होना है। वैसे में जिस तरह तीसरी बार मोदी सरकार का नारे को हकीकत में बदलना है। वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष यह चुनौती भी है कि ‘तीसरी बार मनोहर लाल’।

ऐसे में मौजूदा सरकार का ये आखिरी बजट होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की संकल्पना को हरियाणा में आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल की कोशिश होगी कि आगामी बजट में ‘सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास’ के नारे को हमेंशा की तरह अमली जामा प​हनाई जाये। यानी प्रदेश के इस आखिरी बजट मनोहर लाल की कोशिश होगी कि ये बजट हर वर्ग, हर क्षेत्र की आकांक्षाओं के अनुकूल हो।  वे अपनी कोशिश में कितना कामयाब हुए ये तो बजट पेश होने के बाद ही पता चलेगा लेकिन इस सत्र से प्रदेश के लोगों की उम्मीदें अवश्य जुड़ी हुई हैं।

Read Also: BJP National Convention: पार्टी अधिवेशन में बोले पीएम मोदी, ‘लोकसभा चुनाव में कमल का फूल ही हमारा प्रत्याशी’

ये है बजट सत्र का पूरा शेड्युल…

 19 फरवरी: बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक

20 फरवरी:  शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र

21 और 22 फरवरी:  राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा

23 फरवरी:  मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगें

24 और 25 फरवरी:  अवकाश

26 और 27 फरवरी: बजट पर चर्चा होगी

28 फरवरी: सत्र समापन

Read Also: Ind vs Eng Rajkot Test: बैजबॉल पर भारी पड़ी ‘जैसबॉल’, यशस्वी के शतक के बाद गिल का पचासा, भारत की बढ़त 300 पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *