Delhi: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा नजफगढ़, दो युवकों की फायरिंग में मौत

Najafgarh Firing: शुक्रवार को दिल्ली के नजफगढ़ में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सैलून में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में गोली लगने से दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची ने घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि, नजफगढ़ थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि इंद्रा पार्क, पिलर नंबर 80 स्थित एक सैलून में एक लड़के को गोली मार दी गई। इसके अलावा मोहन गार्डन पुलिस थाने में जानकारी मिली कि गोली से घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मौके पर जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि सोनू और आशीष नाम के दो लड़कों को गोली मारी गई है, जिनकी अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवकों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। वहीं मामले की जांच के लिए एफएसएल टीमों को लगाया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read Also: किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न, जाटलैंड में खुशी की लहर, पश्चिमी यूपी से लेकर हरियाणा तक जश्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *