Budget 2024: बजट पर बोले पीएम- ‘यह देश के भविष्य के निर्माण और विकसित भारत का बजट’

Interim Budget 2024 PM Modi: देश की नई संसद में आज गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने अपने कार्यकाल का छटा बजट पेश किया। आम आदमी को इस बजट से कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद थी लेकिन इस बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानोंसे जुड़ी वेलफेयर स्कीम के लिए फंड जारी किया गया।

सदन में वित्त मंत्री ने 57 मिनट में देश का पूरा वित्तीय लेखा-जोखा जनता के सामने रखा। 31 जनवरी से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत हुई। इस दौरान राष्ट्रपति ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया था। बजट को लेकर वित्त मंत्री सीतारमण आज शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और बजट से जुड़ी जानकारी को साझा करेगी।

बीजेपी ने इस बजट को लेकर कहा कि यह देश भविष्य के निर्माण का बजट है। इससे महिलाओं, युवाओं और किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। इसके अलावा बीजेपी ने इस बजट से मध्यम वर्गीय लोगों को लाभ मिलने का दावा किया है। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, हम एक बड़ा लक्ष्य तय करते हैं और उसे प्राप्त करते हैं।

Read Also: Budget 2024: PMAY के अगले चरण में तीन करोड़ घरों से रूफटॉप सौर ऊर्जा,1 करोड़ घरों को 100 युनिट मुफ्त बिजली

भविष्य के निर्माण की गारंटी- पीएम

गरीबों के लिए हमने गांव और शहरों में 4 करोड़ से ज्यादा घर बनाए। अब हमने 2 करोड़ और घर बनाने का लक्ष्य रखा है। 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था। अब तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का नया लक्ष्य रखा है। आयुष्मान योजना में आशा वर्कर्स और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को लाभान्वित किया जाएगा। सोलर प्रक्रिया अपनाने से मुफ्त बिजली मिल सकेगी।  

आगे पीएम ने कहा कि यह देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। यह बजट विकसित भारत के लिए समर्पित है। इस बजट में भारत के युवा आकांक्षा प्रतिबिंब हैं। शानदार बजट के लिए वित्त मंत्री को बधाई देते हैं। युवा, महिला और किसान को सशक्त बनाने का काम यह बजट करेगा। इसमें स्टार्टअप्स को मिलने वाली छूट का भी ऐलान किया गया इसलिए यह मजबूत भविष्य की गारंटी वाला बजट है।

Read Also: Budget 2024: अंतरिम बजट में चार जातियों पर फोकस, यहां पढ़िए बजट की बड़ी बातें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *