Budget 2024: अंतरिम बजट में चार जातियों पर फोकस, यहां पढ़िए बजट की बड़ी बातें

Budget 2024 Nirmala Sitaraman: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज एक फरवरी को वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश किया। चुनावी साल होने के नाते आज निर्मला सीतारमण का यह पहल अंतरिम बजट है। इस बजट पर पूरे देशभर की निगाहें टकटकी लगाई बैठी थी। इस बजट में चार जातियों पर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ फोकस किया गया।

वित्त मंत्री ने गिनाई उपलब्धि  

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वित्त मंत्री ने कहा कि हमारा फोकस गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की आवश्यकताएं, आकांक्षाएं और कल्याण पर है। हमने बीते 10 सालों में करीब 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। केन्द्र सरकार ने गरीबों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई है।

गरीबों को इन योजनाओं से बहुत लाभ पहुंचा- निर्मला सीतारमण

10 साल के कार्यकाल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।

केन्द्र सरकार की ओर से 78 लाख स्ट्रीट वेंडर को मदद दी गई।

मत्स्य संपदा योजना से 55 लाख लोगों को नया रोजगार मिला।

पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ लोगों को अपना घर मिला।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अगले 5 साल में ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ घर बनाए जाएंगे।

सरकार मध्‍यमवर्गीय लोगों के लिए भी आवासीय योजना लाएगी।

किसानों को मिली सौगात- सीतारमण

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए बताया कि चार करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद मिली है। आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। हमारी सरकार लगातार किसानों पर फोकस कर आय बढ़ाने का काम कर रही है।

Read Also: Haryana: पूर्व सीएम हुड्डा का केन्द्र पर निशाना, बोले- जांच एजेंसियों का गलत प्रयोग…लोकतंत्र का घोंटा जा रहा गला

युवाओं को मिला रोजगार

आगे वित्त मंत्री ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने युवाओं को सशक्त बनाने का काम किया। सरकार के कार्यकाल में 3,000  नए आईटीआई खोले गए। जिसमें 54 लाख युवाओं को कौशल योजना के तहत प्रशिक्षित किया गया। एशियाई खेलों में भारत के युवाओं को कामयाबी मिली है। सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने के अवसर तलाश रही है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस…

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में बताया कि पिछले 10 वर्षों में सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत सारे कार्य किए गए। पीएम आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 70 फीसदी से  से अधिक घरों की मालकिन महिलाएं हैं। मुद्रा योजना के अंतर्गत महिलाओं को 30 करोड़ रुपए से अधिक ऋण दिए गए हैं।

करीब एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। अब हमारी सरकार का लक्ष्य तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। इस योजना से महिलाओं के जीवन में बदलाव और आत्मनिर्भरता आई है। वित्त मंत्री के मुताबिक, हमारी सरकार सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण पर ध्यान देगी। मातृ और शिशु देखरेख की योजनाओं को व्यापक कार्यक्रम के अंतर्गत लागू किया जाएगा। 9-14 साल की लड़कियों के टीकाकरण पर ध्यान दिया जाएगा।

Read Also: Budget 2024: PMAY के अगले चरण में तीन करोड़ घरों से रूफटॉप सौर ऊर्जा,1 करोड़ घरों को 100 युनिट मुफ्त बिजली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *