Haryana: बुजुर्गों और पेंशनधारियों के लिए मनोहर तोहफा, हर जिले में वृद्धाश्रम, हर बुजुर्ग के पेंशन में 250 रूपये का इजाफा

संतोष कुमार सिंह

चंडीगढ़: प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल एक तरफ प्रदेश में बुर्जुगों के लिए वृद्धाश्रम बनाने की दिशा में दिशा में पहल कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी ताकि बुजुर्गो का जीवन सरल हो। इतना ही नहीं हर स्तर के पेंशन भोगियों के लिए पेंशन की राशि में 250 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके दायरे में 14 पेंशन योजनायें आयेंगी जिसमें 250 रुपये की मासिक बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।   यह बढ़ी हुई पेंशन अगले महीने फरवरी से 250 रुपये बढ़कर लाभार्थियों को पेंशन मिलेगी। इस बाबत मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मुहर लगाई गई।

कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सबसे बड़ी मंजूरी पेंशन की बढ़ोतरी को दी गई। हर पेंशन में 250 रुपये की मासिक बढ़ोतरी दी गई है। यानी अभी जितनी पेंशन मिल रही है, अगले महीने फरवरी से 250 रुपये बढ़कर लाभार्थियों को पेंशन मिलेगी। हालांकि सीएम मनोहर लाल ने इसकी घोषणा करीब डेढ़ महीने पहले कर दी थी। इस फैसले के बाद बुढ़ापा पेंशन अब लोगों को फरवरी से तीन हजार रुपये, स्कूल न जाने वाले विकलांग बच्चों की वित्तीय सहायता 2,150 से 2,400 रुपये और निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता योजना 1,850 से 2,100 रुपये और कश्मीरी प्रवासी योजना के तहत वित्तीय सहायता बढ़ाकर 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी गई है।

इनकी बढ़ी पेंशन

वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा एवं निराश्रित महिला को पेंशन, दिव्यांग पेंशन, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता, निराश्रित बच्चे, बौने, किन्नर, स्कूल न जाने वाले दिव्यांग बच्चे, कश्मीरी प्रवासियों को वित्तीय सहायता योजना, विधुर एवं अविवाहित व्यक्ति, तीसरे व चौथे चरण के कैंसर रोगी, दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति व निराश्रित बच्चे शामिल हैं।

Read Also: Budget 2024: मोदी सरकार के 10 सालों का लेखा-जोखा, पढ़िए राष्ट्रपति के अभिभाषण की बड़ी बातें

थैलेसीमिया और हीमोफीलिया रोगियों को अब मिलेगी तीन हजार रुपये पेंशन

इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि थैलेसीमिया और हीमोफीलिया से पीड़ित मरीज अब दिव्यांगता पेंशन के हकदार होंगे। सरकार ने इन पीड़ितों को हरियाणा दिव्यांग पेंशन नियम 2016 की मौजूदा अधिसूचना में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले के बाद इन रोगियों को अब से तीन हजार रुपये पेंशन मिलेगी, बशर्ते उनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की 2022 की एक रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में थैलेसीमिया के लगभग 1300 और हीमोफीलिया के लगभग 783 मरीज हैं। इन मरीजों का हर साल सिविल सर्जन की ओर से सत्यापन किया जाएगा। इससे सरकार पर तीन हजार रुपये मासिक पेंशन के हिसाब से करीब 7.49 करोड़ पड़ेगा।

हर जिले में बनेगा वृद्धाश्रम

गौरतलब है कि विगत सप्ताह सीएम सीटी करनाल में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ये घोषणा की थी हरियाणा के हर जिले में बुजुर्गों के लिए वृद्ध सेवा आश्रम खोले जाएंगे, जिनमें 50- 50 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था होगी। जहां  इन सभी  वृद्ध सेवा आश्रमों में गरीबों के रहने और खाने.पीने की व्यवस्था होगी। हालाकि मुख्यमंत्री ने साधन संपन्न बुजुर्ग के लिए भी इन वृद्धा आश्रमों की सेवायें उपलब्ध होने की बात कही साथ ही कहा कि यदि वे आश्रमों में रहना चाहें तो उसके लिए उन्हें  राशि का अंशदान करना होगा।

Read Also: UP: आईपीएस Prashant Kumar का योगी सरकार में बढ़ा कद, बनाए गए प्रदेश के कार्यवाहक DGP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *