Budget 2024: आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने मोदी सरकार के 10 सालों के कामकाज का लेखा-जोखा सामने रखा। उन्होंने कहा कि बीता साल देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। देश ने जमीन से लेकर आसमान तक इतिहास रचा है। मोदी सरकार ने रिफॉर्म परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के अपने कमिटमेंट में काम लगातार जारी रखा है।
बजट सत्र शुरू होने से पहले राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में कहा कि यह मेरा नए संसद भवन में पहला संबोधन है। आजादी के अमृतकाल में यह भव्य बना है। यहां एक भारत श्रेष्ट भारत की महक भी है। यह भारत की सभ्यता और संस्कृति की चेतना भी है। इसमें हमारी लोकतांत्रिक और संसदीय परंपराओं के सम्मान का प्रण भी है। यह हमारे संविधान के लागू होने का भी 75वां वर्ष है।
भारत की विकास दर 7.5 फीसदी से ऊपर
इसी कालखंड में आजादी के 75 वर्ष का उत्सव, अमृत महोत्सव भी संपन्न हुआ है। देश ने अपने गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। 75 साल बाद युवा पीढ़ी ने फिर स्वतंत्रता संग्राम के उस कालखंड को जिया। मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत, देशभर के हर गांव की मिट्टी के साथ अमृत कलश दिल्ली लाए गए। दो लाख से ज्यादा शिला फलकम स्थापित किए गए। तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने पंच प्राण की शपथ ली और 70 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर बने।
इसके अलावा दुनिया में गंभीर संकटों के बीच तेजी से भारत विकसित अर्थव्यवस्था बना है। लगातार 2 क्वार्टर में भारत की विकास दर 7.5 फीसदी से ऊपर रही है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर झंडा फहराने वाला पहला देश बना। हर क्षेत्र में हमारी सरकार ने उपलब्धियां हासिल की है। इस समय देश की सीमाओं को सुरक्षित और मजबूत किया जा रहा है।
FDI हुआ दोगुना
सदियों से रामलला मंदिर का इंतजार समाप्त मोदी सरकार के कार्यकाल में हुआ। देश दुनिया ने इस सदियों के अधूरे सपने को पूरा होते हुए देखा। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को शंकाए थी लेकिन अब वह इतिहास बन चुका है। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दी गई। मेरी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन को भी लागू किया, जिसका इंतजार चार दशकों से था।
पूरे देश ने भारत को फ्रैजाइल फाइव से निकलकर, टॉप फाइव इकोनॉमीज में शामिल होते देखा है। भारत का निर्यात करीब 450 बिलियन डॉलर से बढ़कर 775 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया। पहले की तुलना में एफडीआई दोगुना हुआ है। खादी और ग्रामोद्योग के उत्पादों की बिक्री में चार गुना से अधिक की वृद्धि हुई है।
Read Also: Budget 2024: वित्त मंत्री सीतारमण कब और कितने बजे पेश करेगी अंतरिम बजट, यह रही पूरी जानकारी