Ind vs Eng R Ashwin: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अब ऐसे मुकाम पर हैं, जहां पर वह हर दिन के खेल के साथ नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। हैदराबाद टेस्ट मैच में जैसे ही अश्विन ने अंग्रेज कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड किया तो उनके नाम एक कीर्तिमान और स्थापित हो गया। इस मामले में अश्विन पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया।
अनिल कुंबले का एक रिकॉर्ड और ध्वस्त
दिग्गज स्पिनर अश्विन बेन स्टोक्स को आउट करने के साथ ही भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने इस मामले में अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया है। कुंबले के नाम टेस्ट में इंग्लिश टीम के खिलाफ 92 विकेट दर्ज हैं, जबकि अश्विन ने कुल 93 इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। इस लिस्ट में अश्विन से आगे सिर्फ भागवत चंद्रशेखर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 95 विकेट निकाले हैं।
स्टोक्स को बनाया 12वीं बार
इतना ही नहीं इसके अलावा अश्विन ने बेन स्टोक्स को बोल्ड करने के साथ ही एक दूसरा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। टेस्ट मैचों में अश्विन ने बेन स्टोक्स को 12 बार शिकार बनाया है। इससे ज्यादा बार किसी लेफ्ट हाथ के बल्लेबाज को आउट नहीं किया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर डेविड वार्नर को अश्विन ने 11 बार आउट किया है।
Read Also: Money Laundering Case: ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को भेजा 10वां सीएम, लिखा- कब और कहां उपलब्ध रहोगे