Ayodhya Ram Mandir: सोमवार 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। मंगलवार को पहली आरती के बाद श्रद्धालु और दर्शनार्थियों का जनसैलाब रामलला के दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। रामभक्तों से खचाखच भरी अयोध्या त्रेतायुग की तरह दिखाई दे रही है।
रामभक्तों की भीड़ को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। भारी भीड़ के बीच अनहोनी की आशंका के चलते रामलला के दर्शनों के लिए दर्शनार्थियों को रोक दिया है। एसटीएफ (STF) कमांडो और रैपिड एक्शन फोर्स(RAF) को मंदिर परिसर भेजा गया है।
श्रद्धालुओं का उमड़ रहा जनसैलाब
भारी श्रद्धालुओं की भीड़ में कोई असमाजिक तत्व अनहोनी की घटना को अंजाम न दें पाए इसलिए कमांडो और जवानों को मंदिर परिसर भेजा गया है। सुबह से रामलला के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। रामनगरी में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आस-पास के जिलों की पुलिस सक्रिय हो गई है।
अयोध्या से 60 किमी दूर बाराबंकी पुलिस ने रामभक्तों से अयोध्या धाम नहीं आने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि अभी अवध में श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा है। भीड़ के नियंत्रित होने के बाद अयोध्या धाम आए। पुलिस ने सभी प्रकार के वाहनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया है।
प्राण प्रतिष्ठा में पीएम ने लिया हिस्सा
बता दें कि, पांच सदी बीतने के बाद अयोध्या में रामलला अपने भव्य और नव्य मंदिर में अलौकिक छटा के साथ विराजमान हुए हैं। सोमवार 22 जनवरी को करीब 8 हजार वीआईपी लोगों के सामने पीएमम मोदी ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया था। आज मंगलवार को मंदिर को आम जनता के लिए खोल दिया है।
Read Also: Ayodhya Ram Mandir: श्यामल क्यों हैं रामलला की अलौकिक दिव्य मूर्ति, जानिए इसके पीछे का कारण