ICC ने साल की बेस्ट टीम का किया ऐलान, दो भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह, ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Cricket: मंगलवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने साल की बेस्ट टेस्ट टीम का ऐलान किया है। टीम की कमान ऑस्ट्रेलिया को वनडे विश्वकप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीताने वाले कप्तान पैंट कमिंस को सौंपी है। इसके अलावा चार ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को और शामिल किया है। इस टीम में भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी जगह नहीं मिली है।

आईसीसी की बेस्ट टेस्ट टीम में भारत की ओर से पिछले साल टेस्ट मैचों में शानदार गेंदबाजी करने वाले अश्विन और गेंद बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रवीन्द्र जड़ेजा को जगह मिली है। आईसीसी की बेस्ट टेस्ट टीम में ऑस्ट्रेलिया के पांच खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को आईसीसी ने बतौर ओपनर अपनी टीम में शामिल किया है।

इंग्लैंड के दो खिलाड़ी शामिल

मध्यक्रम में ट्रेविस हेड को जगह दी गई। विकेटकीपर के तौर पर आईसीसी ने एलेक्स कैरी को अपनी टीम में चुना है। गेंदबाजी में कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को जगह मिली है। आईसीसी की टेस्ट टीम में इंग्लैंड के दो खिलाड़ी को जगह मिली है। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे जो रूट को टीम में शामिल किया गया है।

Read Also: Ayodhya Ram Mandir: श्यामल क्यों हैं रामलला की अलौकिक दिव्य मूर्ति, जानिए इसके पीछे का कारण

टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके ऑलराउंडर स्टुअर्ट ब्रॉड को भी आईसीसी ने अपनी टीम में जगह दी है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने को भी टीम में शामिल किया गया है। केन विलियमसन ने टेस्ट मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

आईसीसी की बेस्ट टेस्ट टीम…

उस्मान ख्वाजा, दिमुथ करुणारत्ने, केन विलियमसन, जो रूट, ट्रेविस हेड, रविंद्र जडेजा, एलेक्स कैरी (WK), पैट कमिंस (C), आर अश्विन, मिचेल स्टार्क, स्टुअर्ट ब्रॉड।

Read Also: Ayodhya: रामलला मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं और दर्शानार्थियों का जनसैलाब, अनहोनी की आशंका के बीच ATS और RAF जवानों को भेजा गया मंदिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *