T20 WC 2024: पूर्व भारतीय दिग्गज की बड़ी भविष्यवाणी, विश्वकप में टीम की ‘नैय्या’ पार लगाएगी यह स्टार जोड़ी   

T20 WC 2024 Rohit Sharma Virat Kohli: शुक्रवार शाम को आईसीसी ने जून में होने वाले टी-20 विश्वकप शेड्यूल का ऐलान कर दिया। एक जनवरी से फटाफट क्रिकेट के विश्वकप का शंखनाद यूएस और कनाडा के बीच होने वाले मैच के साथ हो जाएगा। सभी टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है। भारत को पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के साथ करेगा। इसके बाद भारतीय टीम 9 जून को अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में न्यूयॉर्क में दो-दो हाथ करेगी। भारत को साल 2022 में इंग्लैंड के हाथों विश्वकप में हार झेलनी पड़ी थी।

2022 के बाद नहीं खेला कोई मैच

विश्वकप के इस मैच के बाद भारतीय क्रिकेट दो कोहिनूर विराट कोहली और रोहित शर्मा ने कोई मैच नहीं खेला है। बीते साल वनडे विश्वकप में दोनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा था। ऐसे में क्रिकेट के जानकार दोनों खिलाड़ियों को टीम में जगह देने पर जोर दे रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का कहना है कि दोनों खिलाड़ि विश्वकप में तुरुप का इक्का साबित होंगे।

read also: Bharat Jodo Nyay Yatra का लोगो-टैगलाइन जारी, राहुल बोले- ‘हम फिर आ रहे हैं अपनों के बीच’

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा कि, बीते 1.5 साल से विराट कोहली का फॉर्म शानदार रहा है। उन्होंने वनडे वर्ल्डकप में भी शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में टी 20 वर्ल्ड कप में कोहली की बल्लेबाजी पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए। इसके अलावा रोहित और विराट बेहतरीन फील्डर भी हैं।

शानदार फिल्डर है दोनों

गावस्कर ने कहा कि कभी-कभी जब आप 35-36 के हो जाते हैं तो आपका फुटवर्क स्लो हो जाता है। फिल्डिंग में उतनी फुर्ती नहीं रह पाती है। आपका स्ट्राइक रेट गिरने लगता है लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के साथ ऐसा नहीं है। इसकी बानगी वनडे विश्वकप में यह हम देख चुके हैं। रोहित और कोहली शानदार फिल्डर हैं।

इतना नहीं दोनों दिग्गजों का अनुभव टीम और ड्रेसिंग रूम में काम आएगा। युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों को इनके अनुभव का फायदा मिलेगा। इस दौरान टीम की कमान कौन संभालेगा कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन टीम की कमान जो भी खिलाड़ी संभालेगा वह दोनों के अनुभव का फायदा उठा सकता है।

read also: हरियाणा पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रोड शो के साथ हुआ चुनावी शंखनाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *