Bharat Jodo Nyay Yatra का लोगो-टैगलाइन जारी, राहुल बोले- ‘हम फिर आ रहे हैं अपनों के बीच’

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो और टैगलाइन जारी हो गया। शनिवार को प्रेस वार्ता कर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर केन्द्रित रहेगी। इसके अलावा उन्होंने यात्रा का लोगो ‘न्याय का हक मिलने तक’ भी लॉन्च किया।

इस दौरान राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि, हम फिर आ रहे हैं आपनों के बीच, अन्याय और अहंकार के विरुद्ध- न्याय की ललकार लेक। सत्य के पथ पर मेरी शपथ है, यात्रा जारी रहेगी, न्याय का हक मिलने तक। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 67 दिनों तक चलेगी। इस दौरान 6700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जाएगी।

14 जनवरी से शुरू होगी यात्रा

मीडियो को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि कांग्रेस 14 जनवरी से यह यात्रा शुरू करने जा रही है। यात्रा मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी और मुंबई में समाप्त होने से पहले हम 15 राज्यों का सफर तय करेंगे। न्याय यात्रा 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इस यात्रा के मार्ग में अब अरुणाचल प्रदेश को भी शामिल किया गया है।

read also: T2O विश्वकप शेड्यूल का ऐलान, इस दिन होगा भारत पाकिस्तान का मैच, पढ़िए पूरा कार्यक्रम

सवैंधानिक मूल्यों के लिए अहम यात्रा- रमेश

कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि यह यात्रा पिछली भारत जोड़ो यात्रा की तरह प्रभावी और परिवर्तनशील रहने वाली है। यह न्याय यात्रा लोकतंत्र की सुरक्षा, सवैंधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए निकाली जा रही है। यह अन्याय, अहंकार और तानाशाही के खिलाफ है। यह देश की एकता अखंडता और सुरक्षा के लिए अहम है।  

बता दें कि, बीते साल भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर इसका समापन हुआ था। यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंची थी और इस दौरान राहुल गांधी ने 4,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की थी।

read also: Ayodhya: 82 डीएसपी…90 इंस्पेक्टर और 1000 से ज्यादा जवान, कई जोन में बांटी गई रामनगरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *