Ayodhya: 82 डीएसपी…90 इंस्पेक्टर और 1000 से ज्यादा जवान, कई जोन में बांटी गई रामनगरी

Ayodhya: रामलला की नगरी अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा कई खास लोगों को न्योता दिया गया है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामनगरी में सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए एजेंसियों ने इंटेलिजेंस ब्यूरो और रॉ के साथ-साथ ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली है। इसके अलावा रामनगरी को कई जोन में बांटकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी इस दौरान स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

कई जोन में बांटी गई रामनगरी

दरअसल, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 7 समारोह का आयोजन किया गया है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी प्राण प्रतिष्ठा गर्भगृह में रखेंगे। इसके लिए यूपी पुलिस ने 22 से 26 जनवरी को पुलिस कर्मियों को आदेश दिए हैं कि वह ड्यूटी के दौरान स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते। पुलिस मुख्यालय लखनऊ की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं।

read also: Rajasthan: प्रदेश में विभागों का बंटवारा, भजनलाल को मिले 8 विभाग और दीया कुमारी के पास रहेंगे 6 मंत्रालय, पढ़िए पूरी ख़बर

ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी

सुरक्षा के मद्देनजर अयोध्या को कई जोन में बांटा गया है। रेड और येलो जोन में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही पुलिस ने कई कंपनियों से संपर्क किया है जो ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के डेटाबेस पर काम करते हुए पूरे इलाके की सुरक्षा को और मजबूत करेंगी। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

बता दें कि, पीएम मोदी की सुरक्षा में तीन डीआईजी, 17 एसपी, 40 एएसपी, 82 डीएसपी, 90 इंस्पेक्टर के साथ-साथ एक हृजार से पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा कमांडो और केंद्रीय सुरक्षाबल के जवानों की भी तैनाती रहेगी। इस समय देशभर में 22 जनवरी का इंतजार किया जा रहा है।

read also: T2O विश्वकप शेड्यूल का ऐलान, इस दिन होगा भारत पाकिस्तान का मैच, पढ़िए पूरा कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *